फैशन एंटरप्रेन्योर, इवेंट क्यूरेटर और फिल्म प्रोड्यूसर शफीक उर रहमान ने अपनी अगली फिल्म ‘The Empty Address’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. यह फिल्म इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इसके जरिए वह हॉलीवुड प्रोडक्शन में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं. इस बड़े अनाउंसमेंट के बाद से ही सिनेमा प्रेमी इस प्रोजेक्ट और खुद शफीक उर रहमान के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं…
सागर जोशी के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म ‘The Empty Address’ की शूटिंग मुख्य रूप से भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात की शानदार लोकेशंस पर की जाएगी. यह एक मल्टीलिंगुअल प्रोजेक्ट होगा, जिसे हिंदी, तेलुगु और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्माण उनकी अपनी कंपनी ‘द स्टार लाइफ हैदराबाद’ (The Star Life Hyderabad) के बैनर तले हो रहा है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों (कास्ट) को लेकर ज्यादा पत्ते नहीं खोले हैं.
कौन हैं शफीक उर रहमान?(Who is Shafeeq ur Rahman)
शफीक उर रहमान का जन्म 25 जनवरी 1985 को हैदराबाद के एक बेहद रसूखदार और जाने-माने परिवार में हुआ था। उनके पिता खलील उर रहमान राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) और ऊर्जा मंत्रालय की एग्जीक्यूटिव कमिटी में भी अपनी सेवाएं दी थीं. वहीं, उनकी मां फर्रुख जमाल हैदराबाद के प्रतिष्ठित जागीरदार परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसका नाता शहर की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रहा है.
देखा जाए तो शफीक उर रहमान को लीडरशिप और सोशल इन्फ्लुएंस विरासत में मिला है. हैदराबाद के शाही और ऐतिहासिक अतीत से उनका रिश्ता तब और गहरा हो गया, जब उन्होंने रॉयल निजाम खानदान की साहबजादी माहीन निखत से शादी की.
शफीक उर रहमान ने पिछले कुछ सालों में फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपनी कंपनी ‘द स्टार लाइफ हैदराबाद’ के जरिए वह भारत और विदेशों में अब तक 200 से ज्यादा सफल फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट्स होस्ट कर चुके हैं.
शफीक उर रहमान का फिल्मी सफर
फैशन की दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ शफीक उर रहमान फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में भी लगातार एक्टिव रहे हैं. इससे पहले वह ‘द थर्ड हैकर’, ‘ब्रो कोड’, ‘देहलीज’, ‘नज़र’, ‘सावधान इंडिया क्राइम अलर्ट’, ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट’ और ‘लव इन देहरादून’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस कर चुके हैं.
क्या है ‘The Empty Address’ की कहानी?
फिल्म ‘The Empty Address’ शफीक उर रहमान के करियर में एक नया और बड़ा मोड़ लेकर आने वाली है. इसके जरिए वह एक कामयाब फैशन एंटरप्रेन्योर से सीधे हॉलीवुड में कदम रखने वाले प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं.
माना जा रहा है कि यह फिल्म शफीक के उसी विजन को पर्दे पर उतारेगी, जिसके तहत वह भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहकर ग्लोबल ऑडियंस के लिए ऐसा सिनेमा बनाना चाहते हैं जो हर किसी को पसंद आए.