• होम
  • मनोरंजन
  • HBD SRK: 2 नवंबर को DDLJ को फिर से किया गया रिलीज, हाउसफुल थे शो

HBD SRK: 2 नवंबर को DDLJ को फिर से किया गया रिलीज, हाउसफुल थे शो

मुंबई: साल 1995 में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म DDLJ का क्रेज आज भी लोगों के बीच बरकरार है। यही वजह थी किंग खान के 57वें बर्थडे पर फिल्म मेकर्स ने DDLJ को थिएटर्स में दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया। भले ही फिल्म को देश भर में बेहद कम स्क्रीन्स मिली लेकिन […]

inkhbar News
  • November 3, 2022 9:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: साल 1995 में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म DDLJ का क्रेज आज भी लोगों के बीच बरकरार है। यही वजह थी किंग खान के 57वें बर्थडे पर फिल्म मेकर्स ने DDLJ को थिएटर्स में दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया। भले ही फिल्म को देश भर में बेहद कम स्क्रीन्स मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म का ऑडियंस के बीच अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म ने महज 1 दिन में ही 23 लाख रुपए की कमाई कर ली है। इस बात की जानकारी यशराज बैनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाउसफुल थे शो

खबरों की मानें तो फ़िल्म को बॉक्सऑफिस पर कम स्क्रीन्स मिली थी। इसके बावजूद पीवीआर में फिल्म ने 13.10 लाख, INOX पर 5.54 लाख और सिनेपोलिस में 4.40 लाख का कलेक्शन किया। शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फिल्म को महज 112 रुपए में दिखाया गया। देश भर में फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल थे। फिल्म को आज भी दिखाया गया है।

जगमगा उठा बुर्ज खलीफा

2 नवंबर के दिन दुबई स्थित बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा उठा। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर खूबसूरत लाइटिंग तैयार की गई। इसके साथ उनके लिए ख़ास संदेश – ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान’ भी फ्लैश किया गया। इसके अलावा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म DDLJ उर्फ़ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘ तुझे देखा तो जाना सनम’ भी चलाया गया। जैसे ही गाने बजते हैं वैसे ही इमारत पर अभिनेता की तस्वीर के साथ वी लव यू भी’ फ़्लैश होता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

इस फार्मूले से गुजरात पर 27 साल से राज कर रही है बीजेपी, लगातार 6 चुनावों में मिली है बंपर जीत

Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, कुछ सेकेंड में डाउनलोड होगी घंटों की HD मूवी