डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म की इस कलेक्शन को देख मेकर्स और दर्शकों को लगा कि यह फ्लॉप हो जाएगी. लेकिन रिलीज के 2 सप्ताह बाद फिल्म ने अपना जादू दिखाना शुरु किया. अब फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाला है. जानिए फिल्म ने वीकएंड पर कितने कमाए.
रविवार को फिल्म का कलेक्शन
इस फिल्म के रिलीज के 24वें दिन 5,363 शो दिखाए गए. और इसने बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 12.75 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक की इसका सबसे ज्यादा कमाई की है.
फिल्म का कुल कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 40.13 करोड़ रुपये हो गया है. यह फिल्म जल्द ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे. वहीं पहले सप्ताह इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे सप्ताह 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हनुमान अंश ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली. दर्शकों ने न सिर्फ फिल्म को पसंद किया, बल्कि इसे दूसरों को देखने की सलाह भी दी और कई लोगों ने इसे दोबारा देखा. फिल्म की सफलता साबित करती है कि किसी फिल्म को हिट होने के लिए हमेशा बड़ी ओपनिंग की जरूरत नहीं होती। अगर कहानी दर्शकों को पसंद आ जाए, तो वह कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है.
फिल्म के बारे में
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शोभिनाव सत्या महाराज जी के किरदार में नजर आए हैं. उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह खबर भी पढ़ें: परिवार में प्रॉपर्टी विवाद! जाली वसीयत से भड़के चंद्रचूड़ सिंह, चाची और चचेरे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस