मात्र 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 26 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘हनुमान अंश’ ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए कैसा साबित हुआ. चलिए जानते हैं.
फिल्म ने 26वें दिन कितनी कमाई की?
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज होने के बाद ऐसी हालत थी कि लोगों ने कहा कि ये फ्लॉप हो जाएगी. लेकिन धीरे-धीरे ऐसे चमत्कार हुआ कि फिल्म बड़ी-बड़ी फिल्मों के पीछे छोड़ने लगी. इस फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज के 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, इसने 25वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे.
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म का कुल कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये का हो गया है. आपको बता दें कि फिल्म का बजट 1.8 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से फिल्म ने बजट से कई गुना अधिक कलेक्शन कर लिया है.
‘टॉक्सिक’ के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन यानी मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया है. जहां, इसने मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इसने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मंगलवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को 7.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्म के बारे में
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शोभिनाव सत्या महाराज जी के किरदार में नजर आए हैं. उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह खबर भी पढ़ें: 10-20 करोड़ नहीं, ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए अजय देवगन पर होगी पैसों की बारिश, कपिल शर्मा – सलमान को भी छोड़ा पीछे? जानें फीस