Saturday, April 1, 2023

अब सपना चौधरी का गाना गाते नजर आई फरमानी, सॉलिड बॉडी सुन फैंस हो गए खुश

मुंबई: हरियाणा की शान सपना चौधरी के गानों पर तो आप खूब नाचे होंगे। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सपना चौधरी का वो गाना जिसने उन्हें सोशल मीडिया मीडिया सेंसेशन बना दिया था, उसका नाम है सॉलिड बॉडी। इस गाने पर सपना के डांस मूव्स काफी लोकप्रिय रहे। अब ये सुपर डुपर हिट गाना फरमानी नाज की आवाज में सुनने को मिल सकता है। जी हाँ! इस गाने को अब फरमानी ने अपनी आवाज दी है।

सोशल मीडिया पर छाई फरमानी

फरमानी के यूट्यूब चैनल पर उनकी आवाज में सॉलिड बॉडी का मजेदार वर्जन सुनकर मजा ही आ जाएगा। फरमानी के साथ गाने में आवाज फरमान ने दी है। दोनों की जुगलबंदी जबरदस्त है। इस गाने पर किसी म्यूजिक पर नहीं बल्कि ढोलक की थाप दी गई है। फरमानी नाज के टीम मेंबर भूरा ढोलक ने अपने ढोलक की थाप से महफिल सजाई है। फरमानी का ये गाना गांव के लोगों के बीच शूट हुआ है।

फैंस को पसंद आया गाना

फरमानी का हरियाणवी गाना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उनके वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं माशाअल्लाह, गुड परफॉर्मेंस, बहुत प्यारी आवाज। फरमानी का ये वीडियो देखने के बाद एक बात तो आप समझ गए होंगे कि वे बेहद अच्छी सिंगर हैं। उनकी आवाज में हर गाना खूबसूरत लगता है।

हर घर तिरंगा भी गाया

15 अगस्त नजदीक है और देश में ‘हर घर तिरंगा’ की लहर भी जारी है।’हर घर तिरंगा’ मुहिम से फरमानी नाज भी जुड़ गई हैं। गीत ‘हर घर तिरंगा’ में फरमानी नाज हिंदू-मुसलमान को मैसेज देते हुए कहा था – “नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे। पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर लहराएंगे, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा।” इस देश भक्ति गीत के जरिए फरमानी ने देश को स्वच्छ, नशामुक्त बनाने की मांग की है। सभी देशवासियों से इस संकल्प को उठाने को संदेश दिया है

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Latest news