Home > मनोरंजन > Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की हुई हत्या या फिर खुद दी जान, 6 साल बाद होगा खुलासा

Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की हुई हत्या या फिर खुद दी जान, 6 साल बाद होगा खुलासा

Disha Salian Death Case | Sushant Singh Rajput Ex Manager Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की हत्या के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए ये आदेश दिए हैं.

By: Sohail Rahman | Last Updated: September 2, 2026 3:19:15 PM IST



Disha Salian Death Case| Sushant Singh Rajput Ex Manager Death Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (2 सितंबर, 2026) को 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से कराने का आदेश दिया. दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर आदेश सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि किसी को भी तब तक आरोपी नहीं माना जाना चाहिए जब तक जांच अधिकारी को उस व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिल जाएं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिशा की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी. इसके बाद शहर की पुलिस ने ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (ADR) दर्ज की थी.

पिता ने खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा

पिछले साल सतीश ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि उनकी बेटी का दुष्कर्म और मर्डर किया गया था. उन्होंने पुलिस पर मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए तथ्यों को छिपाने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें – ‘तुमने कैसे इनरवियर पहने हैं’,सेट पर सैकड़ों लोगों के सामने डायरेक्टर Kamya Punjabi से करता था गंदे-गंदे सवाल; खुद खोले इंडस्ट्री के राज़

कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हुई थी. वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटना से हुई मौत की रिपोर्ट (ADR) के तौर पर दर्ज किया था और जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया था.

पिता ने याचिका में क्या मांग की?

हालांकि, सतीश ने पिछले साल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या कर दी गई. उन्होंने पुलिस पर यह आरोप भी लगाया कि मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए तथ्यों को दबाया गया. दिशा के मके पिता ने उनकी मौत की CBI जांच और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया कि जून 2020 में उनकी बेटी संदिग्ध हालात में मृत पाई गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की गई और बाद में कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से मामले को छिपाने की कोशिश की गई.

यह भी पढ़ें – Toxic Box Office Collections Day 7: 313 करोड़ पार! बॉक्स ऑफिस पर यश का जलवा! 7 दिन में फिल्म ने मचाया भौकाल

Advertisement