Home > मनोरंजन > बनना चाहती थीं इंजीनियर, लेकिन बरेली की बेटी बन गई एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म से बनीं लोगों के दिलों कि धड़कन

बनना चाहती थीं इंजीनियर, लेकिन बरेली की बेटी बन गई एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म से बनीं लोगों के दिलों कि धड़कन

Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं. एक्ट्रेस आज 13 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. जानिए उनके करियर के बारे में.

By: Kamesh Dwivedi | Published: June 13, 2026 3:10:43 PM IST



दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल से चर्चा में हैं. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. साथ ही एक्ट्रेस आज 13 जून को 34 बरस की हो चुकी हैं और 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर हम आपको बताएंगे अभिनेत्री के करियर और फिल्मों के बारे में.

बरेली में हुआ था दिशा पाटनी का जन्म

दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था. वह एक कुमाऊनी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता जगदीश सिंह पटानी पुलिस विभाग में अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत रही हैं. दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और अब फिटनेस कोच तथा बिजनेसवुमेन हैं. उनके परिवार में एक छोटे भाई सूर्यांश पटानी भी है.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ चुनी ग्लैमर की दुनिया

दिशा पाटनी लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं. लेकिन दूसरे वर्ष में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़कर ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने का मन बनाया. इसके बाद वह पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया इंदौर 2013 की प्रथम उपविजेता रहीं. 

तेलुगु फिल्म से किया डेब्यू 

दिशा पटानी ने साल 2015 में साउथ फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्होने वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से डेब्यू किया. इसमें एक्ट्रेस ने मौनी का किरदार निभाया, जो जबरन शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है. पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. 

बॉलीवुड में कदम रखते ही छा गईं एक्ट्रेस 

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी. एक्ट्रेस ने स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया. इस फिल्म में दिशा ने प्रियंका की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों ने अभिनेत्री को खूब प्यार दिया. आपको बता दें कि यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी थी. 

इन हिट फिल्मों में किया काम

दिशा पटानी ने अपने करियर में कुछ हिट फिल्मों में काम किया है. इस लिस्ट में  ‘कुंग फू योगा’, ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ आदि. इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल से चर्चा में हैं, जो 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.

यह खबर भी पढ़ें: 10 की उम्र से यौन शोषण करता था ये एक्टर; छोटी लड़कियां ही नहीं, महिलाओं संग भी करता था कांड, 24 साल में पहुंचा जेल

Advertisement