छोटे परदे पर अपनी अदाकारी से हर घर में अपनी खास जगह बनाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी एक्ट्रेस ने ‘ससुराल सिमर का’ शो में ‘सिमर’ का किरदार निभाकर देश के कोने-कोने में शौहरत हासिल की. दीपिका का सफर सिर्फ अभिनय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है. दीपिका का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पहली शादी का टूटना, करियर में स्ट्रगल, सिमर के किरदार से घर-घर में पहचान मिली और यहीं मुलाकात हुआ उनके लाइफ के सच्चे प्यार और को-एक्टर शोएब इब्राहिम से. वैसे तो एक्ट्रेस की लाइफ लंबे समय उतार-चढ़ावे से जूझती रही, लेकिन एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी. आज भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने हर फैसले को बेहद मजबूती और बेबाकी के साथ जिती हैं.
‘ससुराल सिमर का’ से मिली पहचान
दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन साल 2011 में आए शो ‘ससुराल सिमर का’ ने उनकी जिंदगी बदल दी. इस शो में ‘सिमर’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘बिग बॉस 12’ की विनर बनकर यह साबित कर दिया कि दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं.
शोएब इब्राहिम से प्यार और निकाह
दीपिका और शोएब की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी. एक तरफ दीपिका सीरियल में फीमेल लीड ‘सिमर’ का किरदार निभा रही थीं तो वहीं शोएब इब्राहिम सिमर के हसबैंड ‘प्रेम’ के रोल में थे. बिग बॉस 20 के मंच पर भी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के रिश्ते के रोमेंटिक मूमेंट देखने को मिले थे. एक साथ काम करने के बाद, दोनों की दोस्ती आखिरकार प्यार में बदली और दोनों ने फरवरी 2018 में, भोपाल में बेहद सादगी और प्यार के साथ एक प्राइवेट सेरेमरी में निकाह कर लिया. साल 2023 में उनके घर बेटे रुहान का जन्म हुआ. मां बनने के बाद से दीपिका ने फिलहाल टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अपना पूरा वक्त परिवार और बेटे की परवरिश में बिता रही हैं.
इस्लाम धर्म अपनाया, फैजा नाम पर कॉन्ट्रोवर्सी
दीपिका की जिंदगी का सबसे ज्यादा चर्चित पहलू उनका धर्म परिवर्तन रहा है. शोएब से शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर फैज़ा इब्राहिम रख लिया. एक्ट्रेस के उस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और बहस हुई, और उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और इंटरनेट पर एक्ट्रेस को काफी बैकलैश झेलना पड़ा. हालांकि, दीपिका ने हमेशा यही कहा कि उनका यह फैसला बहुत पर्सनल था और उन्होंने किसी भी दबाव में आकर यह कदम नहीं उठाया. एक्ट्रेस ने मीडिया में आकर काफी बार साफ किया कि किसी भी धर्म के प्रति आस्था और नई पहचान को अपनाना पूरी तरह से इंसान का प्राइवेट मामला होता है.
अपने शर्तों पर जीने वाली ज़िंदगी
दीपिका कक्कड़ की कहानी सिर्फ नाम या धर्म बदलने की नहीं है, वो हर मुद्दे पर बड़े ही बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. असफल रिश्तों के बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से बेहद संजीदगी से संवारा है. एक तरफ मेहनत और स्ट्रगल के बीच, एक्ट्रेस ने अपने करियर में बुलंदियों को छुआ, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के फैसले पूरी हिम्मत और अपने उसूलों के साथ लिए. जन्मदिन के इस खास मौके पर दीपिका की यह कहानी याद दिलाती है कि एक उमदा कलाकार परदे के पीछे भी एक आम इंसान होता है, जो अपनी जिंदगी के फैसले खुद अपने दम पर लेता है और उन रिश्तों के लिए स्टैंड लेते नजर आता है.
ये भी पढ़ें:- Big Boss Season 20 का धमाकेदार आगाज: सलमान खान लेकर आ रहे हैं ‘करण-अर्जुन’ वाला सरप्राइज, क्या शाहरुख खान भी आएंगे नजर?