Home > मनोरंजन > Sapna Chaudhary: सपना चौधरी पर लगा ऐसा गंभीर आरोप? जानकर शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी पर लगा ऐसा गंभीर आरोप? जानकर शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

Sapna Chaudhary Controversy: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना या स्टेज शो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर छिड़ी आपत्तिजनक और डबल मीनिंग कंटेंट के खिलाफ मुहिम है.

By: Shristi S | Published: July 15, 2026 10:07:35 AM IST



Dharmendra Hooda on Sapna Chaudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना या स्टेज शो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर छिड़ी आपत्तिजनक और डबल मीनिंग कंटेंट के खिलाफ मुहिम है. इस अभियान के बीच कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने सपना चौधरी को लेकर बेहद तीखे और विवादित आरोप लगाए हैं.

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान चर्चा में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि सपना चौधरी का डांस असभ्य होता है. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. जहां कुछ लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इन आरोपों को आपत्तिजनक और बेबुनियाद बता रहे हैं.

धर्मेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र और डबल मीनिंग कंटेंट के खिलाफ अभियान शुरू किया है. उनका दावा है कि उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वाले 35 बड़े इन्फ्लुएंसर्स को चेतावनी दी है. इसके बाद कई कंटेंट क्रिएटर्स ने भविष्य में इस तरह का कंटेंट नहीं बनाने की बात कही, जबकि कई ने इस मुहिम का समर्थन भी किया.

सपना चौधरी पर क्या लगाए गए आरोप?

इसी बीच इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आजाद ने सपना चौधरी को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि सपना चौधरी ने हरियाणा को कोई सकारात्मक पहचान नहीं दी और उन पर असभ्य डांस को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हरियाणा की असली पहचान खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों से है, न कि स्टेज डांस से. हालांकि, ये आरोप संबंधित इन्फ्लुएंसर के व्यक्तिगत बयान हैं. 

बुजुर्गों की मानसिकता पर भी उठे सवाल

इस विवाद में कई अन्य सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपनी राय रखी. कुछ लोगों का कहना था कि केवल डांसरों या महिला कलाकारों को निशाना बनाना सही नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि स्टेज शो में जाकर पैसे उड़ाने वाले लोगों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा होनी चाहिए. सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गीता ढांडा ने कहा कि मंच के सामने जाकर पैसे उड़ाने वालों की मानसिकता पर भी सवाल उठने चाहिए. उनका मानना है कि केवल कलाकारों को दोषी ठहराना ठीक नहीं है.

कई इन्फ्लुएंसर्स ने बदला अपना रुख

धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम के बाद इन्फ्लुएंसर बाबा पेले ने वीडियो जारी कर कहा कि वह अब डबल मीनिंग कंटेंट नहीं बनाएंगे. वहीं नीतू तहलान, ड्राइवर छोरी (नीशू देशवाल) और कुछ अन्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ अभियान का समर्थन किया. हालांकि कई लोगों ने धर्मेंद्र हुड्डा से रेप, पेपर लीक और अन्य गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी आवाज उठाने की मांग की.

Advertisement