Home > मनोरंजन > न आलिया, न रश्मिका न प्रियंका, दीपिका पादुकोण ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, दुआ की मम्मी बन जीत ली दुनिया, चारों तरफ बज रहा भारत का डंका

न आलिया, न रश्मिका न प्रियंका, दीपिका पादुकोण ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, दुआ की मम्मी बन जीत ली दुनिया, चारों तरफ बज रहा भारत का डंका

Hollywood Walk of Fame Class Of 2026:  हॉलीवुड में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए दीपिका पादुकोण अब 'वॉक ऑफ फेम' पर जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

Published By: Yogita Tyagi
Last Updated: July 3, 2025 10:40:52 IST

Hollywood Walk of Fame Class Of 2026:  हॉलीवुड में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए दीपिका पादुकोण अब ‘वॉक ऑफ फेम’ पर जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दीपिका को 2026 की ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ स्टार से नवाजा है, जो ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती पहचान और प्रभाव का प्रतीक है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय और व्यक्तित्व से पहचान बना चुकी दीपिका ने इस उपलब्धि से एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। वह अकेली भारतीय हैं जिन्हें इस खास सम्मान के लिए चुना गया है। इससे पहले भी दीपिका ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

दीपिका ने रचा इतिहास 

साल 2018 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में जगह दी थी। इसके बाद उन्हें TIME100 Impact Award से भी नवाजा गया। वहीं, कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में दीपिका ने ट्रॉफी का अनावरण कर इतिहास रच दिया था। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

दीपिका की ग्लोबल पहचान

दीपिका की ग्लोबल पहचान का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया। अब दीपिका जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ निर्देशक एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है।

Advertisement
Advertisement
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
क्या होता है गाय का मांसाहारी दूध ? अंडा शाकाहारी है या फिर मांसाहारी? जानिए सही जवाब लैपटॉप चलाते समय नहीं करे ये कुछ गलतियां दालचीनी का पानी पीने से क्या होगा? रोजाना रात में सौंफ चबाने से क्या होता है?