अभिनेता टॉम क्रूज ने ‘डेज़ ऑफ थंडर’ के सीक्वल की घोषणा कर दी है. उन्होंने यह भी बताया कि ऐनी हैथवे इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी. आपको बता दें कि मूल फिल्म के 38 साल बाद इसका सीक्वल दर्शकों के बीच दस्तक देगा. फिल्म 2028 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने की उम्मीद है.
शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट
टॉम क्रूज ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर डेटोना इंटरनेशनल स्पीडवे की एक तस्वीर साझा करते हुए यह ऐलान किया. उन्होंने फिल्म के सीक्वल में ऐनी हैथवे की भागीदारी की भी पुष्टि की. साथ ही, उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2028 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो में अभिनेत्री ऐनी हैथवे, जो प्रेग्नेंट हैं. वह कहती हैं, ‘मैं इस बच्चे को जन्म देने जा रही हूं, और फिर हम यह फिल्म बनाएंगे.’
फिर से वापस नहीं आ रहे टॉम क्रूज
टॉम क्रूज से उम्मीद की जा रही है कि वे नैस्कर ड्राइवर कोल ट्रिकल की भूमिका में वापसी करेंगे, वही किरदार जो उन्होंने मूल फिल्म ‘ डेज ऑफ थंडर’ में निभाया था. वहीं, हैथवे कथित तौर पर एक टीम मालिक और इंजीनियर की भूमिका निभाएंगी, जिससे इस फ्रैंचाइज़ी की तेज रफ़्तार रेसिंग की दुनिया में उनकी एंट्री होगी.
फिल्म के बारे में
इस सीक्वल का निर्देशन जोनाथन लेविन करेंगे, जबकि जेरी ब्रुकहाइमर, टॉमी हार्पर और टॉम क्रूज़ इसके निर्माता होंगे. 1990 में रिलीज हुई मूल फिल्म में टॉम क्रूज़ ने NASCAR ड्राइवर कोल ट्रिकल का किरदार निभाया था.
यह खबर भी पढ़ें: न साहिर मिले, न अमृता उनसे दूर हो पाईं; इमरोज की पीठ पर लिखती थीं उनका नाम, ऐसी अधूरी मोहब्बत जो हो गई अमर
यह खबर भी पढ़ें: Daayra Trailer: मर्डर केस की गुत्थी में आमने सामने आए करीना-पृथ्वीराज, प्लांड एनकाउंटर या सेल्फ डिफेंस बनी सबसे बड़ी पहेली; ट्रेलर ने खींचा ध्यान
यह खबर भी पढ़ें: फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, चौथे हफ्ते पलटी बाजी, रविवार के कलेक्शन ने चौंकाया