Advertisement · Scroll to continue
  • होम
  • मनोरंजन
  • आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की शादी, कपूर सिस्टर्स ने साझा की तस्वीरें

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की शादी, कपूर सिस्टर्स ने साझा की तस्वीरें

अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी 12 जनवरी 2025 को हुई थी। अदार ने अपनी शादी के लिए ग्रे कलर का सूट चुना था जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे।

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Aadar Jain and Alekha Advani
  • January 13, 2025 10:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मुंबई : रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है. कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की है जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सामने आ रहे हैं. इनमें कपल एक-दूसरे की बाहों में गुम और लिपलॉक करता दिखाई दे रहा है.

व्हाइट कलर गाउन में दिखीं

अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी 12 जनवरी 2025 को हुई थी। अदार ने अपनी शादी के लिए ग्रे कलर का सूट चुना था जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं उनकी दुल्हन अलेखा आडवाणी व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अलेखा ने अपने लुक को मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया।

Advertisement · Scroll to continue

गोवा से शादी की आई तस्वीरें सामने

आदर जैन और अलेखा की गोवा शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें कपल खूब रोमांस करता नजर आ रहा है। कपल के दोस्तों ने उनकी शादी के खास पलों की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से एक वीडियो में आदर और अलेखा लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

कपूर सिस्टर ने कपल के लिए किया पोस्ट

दूसरी तस्वीरों में अदार और अलेखा को एक साथ एंट्री करते और अपने खास दिन का आनंद लेते देखा जा सकता है। अदार की चचेरी बहन करिश्मा कपूर ने भी इस जोड़े के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। कस्टमाइज्ड नारियल पानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए जिस पर लिखा है- ‘अलेखा और अदार का जश्न।’ इसके अलावा नीतू कपूर ने भी शादी से एक ग्रुप फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़ें :-

जब सिर्फ 20 हजार में हुआ था महाकुंभ का आयोजन, भव्यता देख पूरी दुनिया हो गई थी हैरान

महाकुंभ में होगा 2 लाख करोड़ रुपये का धुआंधार कारोबार, 40 करोड़ श्रद्धालु अर्थव्यवस्था में लगाएंगे विकास का पंख

रोड एक्सीडेंट में घायलों के प्रति मानवता दिखाने वाले को मिलेंगे ₹25000, मंत्री नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान