Home > क्रिकेट > Captain Cool with Coolest CM: क्या धोनी के जन्मदिन पर पहुंचे थे विजय थलापति? जानें इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरों का सच

Captain Cool with Coolest CM: क्या धोनी के जन्मदिन पर पहुंचे थे विजय थलापति? जानें इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरों का सच

एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख़्यमंत्री विजय ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई. आइये जानते हैं इस वायरल तस्वीर के पीछे क्या सच्चाई है.

By: Shivangi Shukla | Published: July 9, 2026 11:41:43 AM IST



अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, इंटरनेट पर सनसनी मच गयी. 

दरअसल कल एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख़्यमंत्री विजय ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई, क्योंकि ज्यादातर लोगों को लगा CM विजय कैप्टन कूल के जन्मदिन पर शामिल हुए थे. आइये जानते हैं इस वायरल तस्वीर के पीछे क्या सच्चाई है.

CM विजय ने दी कैप्टन कूल को जन्मदिन की बधाई 

विजय थलापति द्वारा शेयर की गई तस्वीर उनकी आखिरी मुलाकात की है; विजय ने ‘कैप्टन कूल’ को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा संदेश लिखा. विजय द्वारा एमएस धोनी के साथ साझा की गई तस्वीर साल 2021 की थी. उन्होंने लिखा, “आपके नाम की गूंजती हर सीटी से लेकर आपके द्वारा प्रेरित अनगिनत दिलों तक, आपकी यात्रा तमिलनाडु की खेल भावना का एक अनमोल हिस्सा बन गई है! हमारे ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी असाधारण क्रिकेट विरासत, शांत नेतृत्व और विनम्र स्वभाव पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और सफलता के कई और वर्षों की शुभकामनाएं. आपके लिए सीटियां और भी बुलंद होती रहें! #CMJosephVijay @msdhoni.” 

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया

फैंस इस पोस्ट को देखकर बेहद खुश हो गए और कमेंट सेक्शन में लोगों  कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. एक व्यक्ति ने लिखा, “तमिल सिनेमा के सबसे बड़े हीरो ने टीम इंडिया के सबसे बड़े कप्तान को शुभकामनाएं दीं.” एक और यूजर ने लिखा, “वे हमेशा मेरे आदर्श रहेंगे.” एक यूजर ने लिखा, “कैप्टन कूल x सबसे कूल सीएम #मास्टर #सीएमविजय.” इसके अलावा कई यूजर्स ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. 

एमएस धोनी और विजय की मुलाकात 

अगस्त 2021 में, एमएस धोनी और विजय की मुलाकात चेन्नई के गोकुलम स्टूडियो में हुई थी. विजय नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘बीस्ट’ की शूटिंग कर रहे थे, जबकि धोनी एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के लिए वहां आए थे. दोनों की मुलाकात विजय की वैनिटी वैन में हुई और बाद में ली गई तस्वीर वायरल हो गई. विजय आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भी जुड़े रहे हैं, जहां धोनी 2008 के पहले आईपीएल सीजन से कप्तान हैं.

Advertisement