Home > मनोरंजन > Box Office: वीकएंड खत्म होते ही ‘अल्फा’ की कमाई हुई धड़ाम, जानें ‘बेबी डू डाई डू’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्या रहा हाल

Box Office: वीकएंड खत्म होते ही ‘अल्फा’ की कमाई हुई धड़ाम, जानें ‘बेबी डू डाई डू’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्या रहा हाल

Box Office Collection: वीकएंड खत्म होते ही सिनेमाघरों में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार के दिन 'अल्फा' - 'बेबी डू डाई डू' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक ने कितनी कमाई की? चलिए जानते हैं.

By: Kamesh Dwivedi | Published: July 7, 2026 1:15:17 PM IST



सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस का बाजार फीका पड़ता दिखा. वीकएंड के बाद फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में सोमवार को कमी देखनी को मिली. वहीं, ‘बेबी डू डाई डू’ लाखों में सिमटती नजर आई. इसके अलावा अन्य फिल्मों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहा. और किस फिल्म ने कितनी कमाई की. जानिए. 

अल्फा

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, इसने वीकएंड को 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने चार दिनों में अभी तक कुल 37.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म में आलिया-शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी नजर आए हैं. 

बेबी डू डाई डू

हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमटती नजर आ रही हैं. इस फिल्म ने सोमवार के दिन 41 लाख रुपये कमाए. वहीं, इसने रविवार को 83 लाख रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने ने अभी तक कुल 1.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये कमाए. सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, इसने रविवार को 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अब तक कुल 117.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी जैसे अन्य कलाकार नजर आए हैं.

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 18वें दिन 40 लाख रुपये कमाए. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित वहीं इस फिल्म ने अभी तक कुल 92.95 करोड़ रुपये हो गया है.

मा इंटी बंगारम

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज रिलीज के 18वें दिन 39 लाख रुपये कमाए हैं.

Advertisement