Urvashi Rautela on Dabidi Dibidi Controversy: नंदामुरी बालकृष्ण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अन्य कई कारणों से चर्चा में बने रहते हैं. उनके वीडियो और सार्वजनिक कार्यक्रम आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. यह एक्टर कई बार चर्चाओं और विवादों को कारण रह चुका है. हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उनके साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात की. उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ से जुड़ी चर्चाओं, जिसमें विवादित गाना ‘डाबिडी डिबिडी’ भी शामिल है. एक्ट्रेस ने उस गाने को लेकर भी अपनी बात रखी.
उर्वशी रौतेला ने ‘डाबिडी डिबिडी’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी
उर्वशी रौतेला ने रेडियो नशा से बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्म डाकू महाराज में उनके को-स्टार नंदामुरी बालकृष्ण हैं. इस फिल्म के ‘डाबिडी डिबिडी’ गाने को लेकर काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला था. उनके मुताबिक, एक मद्दा दूसरे से जुड़ा. इससे पहले की उन्हें कुछ पता लगता, यह चर्चा सोशल मीडिया पर बहस का रुप ले चुकी थी. फिल्म के गाने डाबिडी डिबिडी को ऑनलाइन काफी विवाद झेलना पड़ा था. यह फिल्म और बालकृष्ण की सार्वजनिक छवि दोनों से जुड़ी एक बड़ी बहस का हिस्सा बन गया.
उर्वशी रौतेला ने बालकृष्ण को लेकर की बातचीत
आलोचन के बाद, उर्वशी ने सेट पर अपने खूबसूरत अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बालकृष्ण के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया. उर्वशी रौतेला ने फिल्म के एक्श सीक्वेंस की खूब तारीफ की और उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने उन्होंने बालकृष्ण को असल ज़िंदगी में एक बेहद शानदार और जोश से भरा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि उनसे बात करना बहुत आसान है. जो कि उस गंभीर छवि से बिल्कुल अलग है. उनके मुताबिक, बिल्कुल बच्चों जैसे और बेहद जोशीले इंसान है.
बातचीत के दौरान उर्वशी ने बालकृष्ण से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि पिछले साल वैलेंटाइन डे पर, बालकृष्ण ही वह पहले इंसान थे जिन्होंने उन्हें विश किया था. उन्होंने कहा कि भले ही सेट पर लोग उनसे डरते हो, लेकिन असल में जब आप उनसे सामने से मिलते हैं, तो वह काफी मिलनसार इंसान हैं. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है. वह हमेशा उस गंभीर मूड में नहीं रहते, जैसा कि लोग अक्सर मान लेते हैं.
‘डाबिडी डिबिडी’ की आलोचना
फ़िल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘डाबिडी डिबिडी’ को सोशल मीडिया पर इसकी कोरियोग्राफ़ी और नंदामुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला के बीच उम्र के फ़ासले की वजह से काफ़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी. इसके बावजूद, यह गाना फ़िल्म के फ़ाइनल कट में शामिल किया गया था.