Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > बॉलीवुड का शापित एक्टर! मौत के डर से नहीं की शादी, फिर भविष्यवाणी हुई सच; दादा-पिता की तरह हुआ निधन

बॉलीवुड का शापित एक्टर! मौत के डर से नहीं की शादी, फिर भविष्यवाणी हुई सच; दादा-पिता की तरह हुआ निधन

Bollywood Actor: आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें अपनी मौत का अंदाजा पहले से ही था. इसी डर से उन्होंने जीवनभर शादी नहीं की. फिर वही हुआ, जिसका उन्हें डर था. जानिए कौन था वो एक्टर .

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 6, 2026 10:29:32 AM IST



हम बात कर रहे हैं संजीव कुमार की. 70-80 के दशक में उन्होंने अपनी फिल्मों का लोगों को मुरीद बना लिया था. अभिनेता ने अपने करियर में अपनी उम्र से बड़े किरदारों को निभाया था. संजीव कुमार को पहले से ही डर था कि उनकी मृत्य 50 से पहले ही हो जाएगी. इसी वजह से उन्होंने जीवनभर शादी नहीं की. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि एक्टर को डर था कि अगर वो शादी करेंगे और उनका बच्चा 10 साल का हो जाएगा तब उनकी मौत हो जाएगी. चलिए जानते हैं पूरा वाकया. 

दादा-पिता की भी हुई थी ऐसे मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीव कुमार के पिता की मौत भी इस समय हो गई थी. जब संजीव कुमार के बड़े भाई 10 साल के हुए थे. इतना ही नहीं, संजीव कुमार के बड़े भाई की मौत भी उस समय हो गई थी जब उनके बड़े भाई का बेटा 10 साल का हो गया था. संजीव कुमार कई बार ये कहते थे की वह कभी शादी ही नहीं करेंगे, जिससे ना ही उनका बच्चा पैदा होगा और ना ही उनकी मौत होगी. इसलिए उन्होंने अपनी बड़े भाई की बेटे को गोद ले लिया था.

यह खबर भी पढ़ें: सदी के महानायक पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कौन है वो

ऐसे हुआ संजीव कुमार का निधन

लेकिन कहते हैं ना कि विधि का विधान कभी टाला नहीं जा सकता. बताया जाता है कि संजीव कुमार ने जिस बेटे को गोद लिया था, जब वह 10 साल का हुआ उसी साल अभिनेता का 47 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 1985 में हार्ट अटैक से उनका देहांत हुआ था.

कई अफेयर्स के बाद भी नहीं की शादी

कहा जाता है कि संजीव कुमार को यह पहले से पता था कि उनकी उम्र लंबी नहीं होगी. वह पर्दे पर अपने से बड़े उम्र का जब रोल निभाते थे उनके को-एक्टर्स पूछते थे, तो वह जवाब देते थे कि वह बुढ़ापे का एहसास करना चाहते हैं. क्योंकि वह ज्यादा जीवित नहीं रहेंगे. अभिनेत की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे. उनका नाम हेमा मालिनी और सुलक्षणा पंडित जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया. लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की. 

Advertisement