Salman Khan Breaks Down: सलमान खान अपने परिवार की करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान भावुक दिखे. सलमान सुरक्षाकर्मियों और करीबी सहयोगियों के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. पूरी रस्म के दौरान, एक्टर दुखी और गहरे विचारों में डूबे हुए दिखे. ऑनलाइन शेयर किए गए कई वीडियो में सलमान को चुपचाप खड़े होकर श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है. एक बेहद भावुक पल में, वह अपने आंसू नहीं रोक पाए; यह दृश्य देखकर कई फैंस का दिल भर आया.
करीबी दोस्त का हुआ निधन
कमुद राणे को खान परिवार का करीबी दोस्त माना जाता था, और अंतिम संस्कार में पूरे परिवार की मौजूदगी उनके बीच के गहरे रिश्ते को दिखाती है. सलमान की माँ सुशीला (जिन्हें सलमा खान के नाम से भी जाना जाता है), उनकी सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिखे.
भावुक हुए सलमान खान
सलमान खान ने कई बार अपनी ज़िंदगी में परिवार, वफादारी और पुराने रिश्तों की अहमियत के बारे में बात की है. कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर एक्टर के भावुक पहलू को दिखा, जो अक्सर फैंस के मन में बनी उनकी बड़ी-सी स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है.
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जिसमें रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही. अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि-मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है. नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.