Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > इस वजह से साई पल्लवी ‘एक दिन’ में काम करने के लिए हुई थीं राजी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

इस वजह से साई पल्लवी ‘एक दिन’ में काम करने के लिए हुई थीं राजी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Sai Pallavi Ek Din film: साउथ की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पहले वो इस फिल्म के लिए ना बोलने वाली थीं, लेकिन बाद में किसी खास वजह से उनका मन बदल गया.

By: Shivangi Shukla | Published: May 7, 2026 1:13:13 PM IST



Sai Pallavi Ek Din film: साउथ की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म में साई पल्लवी ने जुनैद खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म अभी सिनेमाघरों में बनी हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पा रही. वहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पहले वो इस फिल्म के लिए ना बोलने वाली थीं, लेकिन बाद में किसी खास वजह से उनका मन बदल गया.

इस वजह से साई पल्लवी ने कहा था ‘हां’

आमिर खान टॉकीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साई पल्लवी और जुनैद खान का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में फिल्म के दोनों कलाकार अपनी फिल्म ‘एक दिन’ के बारे में बात कर रहे हैं. इस दौरान जब जुनैद ने साई से पूछा कि ‘एक दिन’ के लिए उन्होंने ‘हां’ क्यों की तो साई ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि वह यह फिल्म नहीं करेंगी, क्योंकि वह कई भाषाओं में बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.

साई पल्लवी ने बताया कि फिल्म का पैमाना उन्हें प्रभावित नहीं करता. वो कुछ हल्का-फुल्का करना चाहती थी, इसलिए जब उनके पास स्क्रिप्ट आई, तो उन्हें ये हॉलीवुड फिल्म ‘बिफोर सनराइज’ जैसी लगी. एक्ट्रेस ने कहा, “क्योंकि मुझे ‘बिफोर सनराइज’ पसंद है और मुझे लगा कि यह भी वैसी ही होगी.”

फिल्म में अपनी कास्टिंग को लेकर साई का बयान 

साई ने कहा, “आमिर खान का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म को हां कहने का एक बड़ा कारण है. मैं आमिर खान के करियर को करीब से देखती आ रही हूं. इसमें अलग-अलग तरह की फिल्में और किरदार हैं.” इस दौरान साई ने खुलासा करते हुए कहा कि शुरुआत में मुझा लगा था कि ‘एक दिन’ में मुझे नहीं होना चाहिए था और मेरी कास्टिंग सही नहीं है.

‘एक दिन’ के बारे में 

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस और मंसूर खान द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘एक दिन’ 2016 में आई थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है. इस फिल्म में एक लड़का अपने ऑफिस में काम करने वाली कलीग से प्यार कर बैठता है, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. वह सिर्फ एक दिन उसके साथ बिताना चाहता है इसके लिए वो विश मांगता है. फिर फिल्म में कुछ ऐसा होता है कि उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है. 

Advertisement