Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > ‘राजा शिवाजी’ की असली शेरनी बनीं ये एक्ट्रेस, सलमान-संजू बाबा और रितेश को छोड़ा पीछे!

‘राजा शिवाजी’ की असली शेरनी बनीं ये एक्ट्रेस, सलमान-संजू बाबा और रितेश को छोड़ा पीछे!

Raja Shivaji Real Heroine: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. 3 ही दिनों में इस फिल्म ने मराठी में भोकाल मचा दिया है. फिल्म ने भारत से कुल 33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, हिंदी में इसका बिजनेस कम रहा है. लेकिन इस फिल्म में सलमान खान से लेकर संजू बाबा सभी ने जबरदस्त काम किया है.

By: Preeti Rajput | Published: May 4, 2026 6:15:16 PM IST



Raja Shivaji Real Heroine: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को रिलीज हुई थी.  ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है. इस फिल्म में  संजू बाबा, अभिषेक बच्चन और सलमान खान ने भी जबरदस्त भूमिका अदा की है. हर कोई अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तारीफ बटोर रहा है. लेकिन हिंदी में फिल्म की कमाई उतनी नहीं हो पा रही है. आज हम इस फिल्म की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जो फिल्म के कई किरदारों पर अकेले भारी पड़ते हुए नजर आई. इस एक्ट्रेस ने काफी बेहतरीन काम किया है. 

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार अदा किया है. वहीं सलमान खान ने उनके अंगरक्षक जिवा महाले का किरदार निभाया है. अभिषेक बच्चन बड़े भाई और संजय दत्त अफझल खान के किरदार में नजर आए. इनके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े किरदार नजर आए. लेकिन आखिर तक फिल्म में नजर आने वाली एक एक्ट्रेस की तारीफ तो बनती है. 

इस एक्ट्रेस ने लूटी महफिल 

हम बात कर रहे हैं विद्या बालन की. एक्ट्रेस ने फिल्म में बड़ी बेगम का किरदार निभाया है. वह आदिलशाही सल्तनत (बीजापुर) की एक बेहद शक्तिशाली महिला थीं. जो पर्दे के पिछे रहकर अपना शासन चलाती थीं. वह काफी अच्चे से जानती थीं कि शिवाजी महाराज का बढ़ता हुआ स्वराज का सपना उनकी आदिलशाही के लिए खतरा साबित हो सकता है. इसलिए शुरुआत से ही उनके बड़े भाई  संभाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज को रोकने के लिए तमाम कोशिशें करती थीं. फिल्म में विद्या बालन ने अपना किरदार काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है. वह हर फैसले पर अपनी राय रखती थी. फझल खान को शिवाजी महाराज के पास भी उन्होंने ही भेजा था. 

विद्या बालन को फिल्म में काफी ज्याजा स्क्रीन टाइम नहीं मिला. लेकिन फिल भी जब-जब वह नजर आईं, तो उन्होंने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. उनका किरदार इतना ताकतवर था, जिसे आप सब छोड़कर एक बार जरूर देखना चाहेंगे. वैसे तो उनका सलमान खान और रितेश देशमुख से कोई मुलाकात नहीं होगी. लेकिन सेकंड हाफ में रितेश और संजू बाबा के बीच जो भी हुआ, वह उन्हीं के कारण था. 

Advertisement