Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Box Office: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘राजा शिवाजी’, 150 करोड़ के करीब भूत बंगला, क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Box Office: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘राजा शिवाजी’, 150 करोड़ के करीब भूत बंगला, क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Box Office Collection: रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. वहीं 'भूत बंगला' 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. इसके अलावा कुछ और फिल्में थिएटर्स में दिखाई जा रही हैं. जानिए क्या है उनका हाल.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 6, 2026 9:43:43 AM IST



सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही हैं. इस लिस्ट में हॉरर-कामेडी से लेकर एक्शन-रोमांस और ऐतिहासिक फिल्में भी शामिल हैं. रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. वहीं ‘भूत बंगला’ की कमाई में बढ़त देखने को मिली है. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘डेविल वियर्स प्राडा 2’ में अन्य फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं मंगलवार के दिन क्या रही फिल्मों की कमाई. 

‘राजा शिवाजी’ के लिए कैसा रहा मंगलवार?

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये कमाकर अच्छी शुरुआत की. इसके बाद फिल्म की रफ्तार रविवार के दिन थोड़ी बढ़ी. फिर सुस्त पड़ गई. बीते दिन मंगलवार यानी 5 मई को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे. इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक कुल 44.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.  फिल्म में रितेश देशमुख ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है. अभिनेता के अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

‘भूत बंगला’ 150 करोड़ के आंकड़े की ओर

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं. इसने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अभी तक कुल 146.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. 

यह खबर भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह की ‘छोटी बहू’ का ग्रैंड वेलकम, वीडियो ने छूआ फैंस का दिल; भावुक हुआ सेठी परिवार

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ दे रही टक्कर

बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में एक हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी शामिल है. जो कई फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है. इस फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज के पांचवे दिन 1.39 करोड़ रुपये. इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 15.99 करोड़ हो गया है.

क्या रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 48 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी 6 मई को बॉक्स ऑफिस पर 65 लाख रुपये कमाए. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने 48 दिनों में अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल  1,139.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

Advertisement