Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > सालों पहले हुई पत्नी की मौत, आज तक सदमे से नहीं उभरे पराग त्यागी; श्मशान में जाकर कर रहे आत्माओं से बातें

सालों पहले हुई पत्नी की मौत, आज तक सदमे से नहीं उभरे पराग त्यागी; श्मशान में जाकर कर रहे आत्माओं से बातें

Parag Tyagi Viral Video: पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद भावुक हो गए हैं. हाल ही में वे श्मशान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने आत्माओं और अदृश्य शक्तियों को महसूस करने की बात कही. वे यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं.

By: Preeti Rajput | Published: June 9, 2026 1:33:21 PM IST



Parag Tyagi Viral Video: पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला टीवी के पॉपूलर कपल थे. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे. लेकिन साल 2025 में शेफाली पति पराग को छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गई और ये जोड़ी टूट गई. 42 साल की उम्र में कांटा लगा गर्ल शेफाली इस दुनियो को छोड़ कर चली गई. पत्नी की मौत के बाद पराग बुरी तरह से टूट गए. लेकिन आज भी शेफाली उनकी यादों में जिंदा है. हाल ही में वह श्मशान घाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने आत्माओं को महसूस किया.

श्मशान घाट पहुंच गए पराग 

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग उन्हें हर जगह महसूस करते हैं. वह अपना अधिकतर वक्त सोशल मीडिया पर बिताते हैं, जहां वह शेफाली के बारे में कभी-कभी बाते करते नजर आते हैं. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. जहां वह अपने फैंस के साथ जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वह मोदीनगर के श्मशान घाट जहां उन्होंने आत्माओं को महसूस किया. श्मशान घाट में पराग ने कुछ आत्माओं और अद्दश्य शक्तियों को महसूस किया. पराग ने श्मशान में आत्माओं की हलचल को महसूस किया. उन्होंने कहा कि श्मशान घाट में बहुत शांति है, जहां बहुत ज्यादा सुकून मिलता है. 

आत्माओं से बात करने लगे पराग 

इसके बाद उन्हें श्मशान घाट में अजीब हरकतें महसूस हुईं. कुछ अलग तरीके की आवाजें भी सुनाई दीं. उन्होंने आत्माओं से बात कर कहा कि मैं आप लोगों को परेशान करने के लिए नहीं आया हूं. आप जहां भी रहें शांति से रहें और खुश रहें. श्मशान घाट में भगवान कृष्ण और अर्जुन की पेटिंग भी लगी हुई नजर आईं. पेंटिंग पर कान्हा द्वारा अर्जुन को दिया एक संदेश लिखा था. इस पर पराग कहते हैं कि नारायण हमारे साथ हैं, परि हमारे साथ है, तो भाई किस बात का डर.

Jaipur Mosque Demolition Drive: 50 कॉलोनी के लाखों लोगों को होगा फायदा, 1 मस्जिद, 2 मंदिर के अलावा सत्संग हॉल और मजार पर चलेगा बुलडोजर

फैंस ने दिया रिएक्शन 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा ‘जब से इनकी पत्नी चली गई तब से ये उन चीजों पर विश्वास करते हैं जिनके बारे में कभी लाइफ में सोचा भी नहीं था…एक बच्चा होता तो लाइफ को किसी या तरीके से जीते.’ फैंस ने पराग के वीडियो पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा कि श्मशान घाट जाने की बजाय मंदिर जाना चाहिए. कुछ ने उनकी भावना को समझने की बात कही. वहीं, कुछ लोगों ने इसे डरावना बताया. कुछ फैंस ने कहा कि ऐसे वीडियो की बजाय धार्मिक वीडियो बनाने चाहिए.

इंडियन एयरफोर्स कराएगी NEET Re Exam? Mi-17 हेलीकॉप्टर में सेंटर्स तक पहुचेंगे पेपर; बंदी की तरह रखे जाएंगे प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ!

Advertisement