Kareena Kapoor Wankhede Stadium Viral Video: करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और स्टाइलिश अदाकारा में से एक मानी जाती हैं. हाल ही में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान, बेटों तैमूर और जेह, और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान कुछ फैंस ने उनके पूरे परिवार को लिफ्ट के पास घेर लिया. जिसमें वह चिड़चिड़ी और असहज नजर आईं.
फैंस की लगी लाइन
दरअसल, करीना मैच देखकर बाहर निकल रही थी. पूरे परिवार उनके साथ मौजूद था. वह स्टेडियम के अंदर लिफ्ट का इंतजार करने लगीं. तभी अचानक फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर और फोटो खिंचवाने लगे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है, कि फैंस बिना किसी मर्यादा के करीना और उनके परिवार के साथ फोटोज खिंचवा रहे हैं. जिससे वहां पर खड़े लोग काफी असहज महसूस करने लगते हैं. इस पर करीना को अपने स्टाफ पर काफी गुस्सा आ गया. वीडियो में वह उनसे सवाल करती हुई भी नजर आईं.
धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप
भीड़ ने पूरे परिवार को घेरा
भीड़ ने करीना और उनके परिवार को बुरी तरह से घेर लिया. यह बात करीना को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने गुस्से में वहां के स्टाफ और टीम मेंबर से सवाल करने शुरू कर दिए. साथ ही यह हरकतें देखकर सैफ भी बोलने लगे कि ‘यह क्या हो रहा है?’, जिसके बाद लिफ्ट में वह सभी चले गए. इस बीच करीना का पारा हाई हो गया, क्योंकि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फैंस के कारण वह काफी असहज महसूस कर रहे थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया.