रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से चर्चा में हैं. दोनों की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है. नौ साल की डेटिंग और नौ साल की शादीशुदा ज़िंदगी, रितेश और जेनेलिया सच्चे प्यार की मिसाल हैं. उनके लिए, एक-दूसरे के साथ खुश रहना ही सबसे ज़रूरी बात है. जानिए दोनों की लव स्टोरी.
कैसी हुई दोनों की मुलाकात?
जेनेलिया देशमुख जब 16 साल की थी. वह अपनी पहली फ़िल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के टेस्ट शूट के लिए अपनी मां के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची. वहां उनकी मुलाकात 25 साल के एक लड़के से हुई, जिसका नाम रितेश देशमुख है. दोनों साथ में उस फिल्म में काम कर रहे ते. अभिनेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय श्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं. शुरू में, जेनेलिया को लगा कि मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते, रितेश एक बिगड़ा हुआ लड़का होगा और बहुत नखरे दिखाएगा. लेकिन इसके उलट हुआ, वह बहुत ही शांत, सरल और सहज थे.
यह खबर भी पढ़ें: नंगा मुझे होना था, तो आप…’, जब ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के देख सहम गई थीं अरुणा ईरानी, फिर अभिनेता ने..
दोनों को एक-दूसरे की खलने लगी कमी
हैदराबाद में शूट खत्म होने के बाद, रितेश मुंबई लौट आए. अब तक, उन्हें जेनेलिया की कमी खलने लगी थी. जेनेलिया का भी अभिनेता से कुछ अलग आकर्षण हो गया था. इसके बाद दोनों की दोस्ती और गहरी और धीरे-धीरे दोनों प्यार करने लगे. रितेश, जेनेलिया से नौ साल बड़े थे. लेकिन प्यार उम्र नहीं देखता इस बात इनकी लव स्टोरी ने सच किया.
नौ साल तक डेट करने के बाद की शादी
9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, प्यार में डूबे इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी की तारीख तय हो गई थी और 3 फरवरी, 2012 को इस प्यारे जोड़े ने अपनी हमेशा साथ रहने की यात्रा शुरू की. जब जेनेलिया ने रितेश से शादी की, तब वह न सिर्फ अपने करियर के शिखर पर थीं, बल्कि काफी कम उम्र की भी थीं. शादी के समय जेनेलिया की उम्र 25 साल थी, जबकि रितेश की उम्र 34 साल थी.