Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > 33 साल पहले आया था ये दर्दभरा गाना, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें, प्यार के दर्द को मिली थी आवाज

33 साल पहले आया था ये दर्दभरा गाना, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें, प्यार के दर्द को मिली थी आवाज

बॉलीवुड के बहुत से ऐसे गाने हैं, जो कभी भी सुनें जाएं अलग ही सुकून देते हैं. इसी तरह एक गाना फिल्म बाजीगर का भी है, जिसे लव एंथम भी कहा जाता है. कहा जाता है कि ये एक तरफा प्यार करने वालों के लिए सटीक बैठता है.

By: Deepika Pandey | Published: July 9, 2026 3:27:04 PM IST



Evergreen Song: बॉलीवुड में प्यार और धोखे के साथ ही बेवफाई पर भी बहुत से गाने बने हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा गाना भी है, जो एक तरफा आशिकों के लिए बना है. इसे लव एंथम भी कहा जाता है. ये गाना काजोल और शाहरुख खान की शानदार केमिस्ट्री पर फिल्माया गया है. ये गाना फिल्म बाजीगर का ‘छुपाना भी नहीं आता’ है. इस गाने को विनोद राठौड़ ने गाया था और इसे अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था.

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लाइन

इसकी एक ऐसी लाइन जो एक तरफा आशिकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है, वो है ‘छुपाना भी नहीं आता, जताना भी नहीं आता, हमें तुमसे मोहब्बत है, बताना भी नहीं आता.’ ये लाइन उनके मन की बात को जुबां पर लाने का एक तरीका है. इसकी एक लाइन है, ‘हथेली पर तुम्हारा नाम लिखते हैं मिटाते हैं’ भी लोगों के दिलों को छू जाती है. 

आंखों से बयां होता है दर्द

बता दें कि इस गाने में एक्टर की आंखों से ही सारे दर्द बयां हो जाते हैं. फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना था कि सिद्धार्थ रे की आंखों में वो दर्द साफ देखने को मिला था. उन्होंने इस रोल को इतनी खूबसूरती से निभाया कि बिना शब्दों के ही उनकी फीलिंग्स लोगों तक पहुंच गई थीं. 

जुबां तक आई दिल की बात

फिल्म बाजीगर में काजोल, शाहरुख खान और सिद्धार्थ रे हैं. सिद्धार्थ रे ने इंस्पेक्टर करण सक्सेना का किरदार निभाया था. वे फिल्म में काजोल के दोस्त और पुलिस अधिकारी बने थे. वो मन ही मन काजोल से प्यार करते थे. 90 के दशक में ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि बहुत से लोगों ने इस गाने के सहारे अपने दिल की बात अपनी जुबां तक लाकर अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार किया था. साथ ही ये 90 के दशक में ये गाना हर दिल टूटे आशिकों का सहारा बना था. कॉलेज के समय में लोग इसे लव एंथम मानते थे. 

कब रिलीज हुआ गाना

बता दें कि ‘छुपाना भी नहीं आता’ गाना फिल्म बाजीगर का गाना है, जो 12 नवंबर 1993 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, काजोल, सिद्धार्थ रे और दलीप ताहिल जैसे तमाम एक्टर्स हैं.

Advertisement