Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > नंगा मुझे होना था, तो आप…’, जब ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के देख सहम गई थीं अरुणा ईरानी, फिर अभिनेता ने..

नंगा मुझे होना था, तो आप…’, जब ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के देख सहम गई थीं अरुणा ईरानी, फिर अभिनेता ने..

Aruna Irani: अरुणा ईरानी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. एक बार एक्ट्रेस को ऋषि कपूर के साथ बोल्ड सीन करना था. उस सीन के कारण अभिनेत्री असहज हो गई थीं और शरमा रही थीं. फिर अभिनेता ने पूछा ऐसा सवाल कि जान हैरान हो जाएंगे आप.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 3, 2026 11:03:00 AM IST



अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने एक्टिंग करियर में 500 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट की तौर पर की और सिनेमा में अलग पहचान बनाई. फिल्म बॉबी के दौरान अभिनेता ऋषि कपूर का एक बोल्ड सीन था, जिसमें अरुणा ईरानी भी थीं. एक्ट्रेस ने बताया था उस सीन के दौरान वह शरमा गई थीं. फिर क्या हुआ चलिए जानते हैं. 

क्या था वह सीन?

अरुणा ईरानी ने एक बार लेहरान को दिए इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने ऋषि कपूर की पहली फ़िल्म ‘बॉबी’ में उनके साथ न्यूड सीन करने से ‘मना’ कर दिया था. उन्होंने बताया कि वह इस सीन को करने में बहुत ज़्यादा शर्मा रही थीं, जिसमें ऋषि को बिना कपड़ों के शूट करना था और तौलिए से अपने बाल सुखाने थे. अभिनेत्री ने बताया कि हालांकि बाद में फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर ने उन्हें सीन करने के लिए मना लिया था. राज कपूर की बातों को याद करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया था कि उनसे कहा गया था कि वह बुरी बातों के बजाय अच्छी बातों पर ध्यान दें. 

ऋषि कपूर ने किया सवाल?

उसी इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद जब वह किसी दूसरी फिल्म की साथ में शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान ऋषि कपूर ने बॉबी फिल्म के उस सीन को लेकर अभिनेत्री ने सवाल किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि ऋषि कपूर ने उनसे कहा, ‘अरुणा जी, मुझे आपसे एक बात पूछनी है. उस सीन में आपने बहुत ज्यादा एतराज़ किया था, लेकिन नंगा तो मुझे होना था, आप क्यों एतराज कर रही थीं?’ मैंने उनसे कहा कि मुझे शर्म आ रही थी और इसीलिए वह उस सीन के लिए ‘मना’ कर रही थीं.’

‘बॉबी’ फिल्म ने किया था कमाल

‘बॉबी’ फ़िल्म से ऋषि कपूर ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था. राज कपूर द्वारा निर्देशित यह क्लासिक बॉलीवुड फ़िल्म एक ऐसे अमीर लड़के की कहानी है, जिसे सामाजिक दबावों और विरोध के बावजूद एक गरीब लड़की से प्यार हो जाता है. ऋषि कपूर के साथ-साथ इस फ़िल्म में डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थीं. इसके अलावा फ़रीदा जलाल, प्राण, प्रेम चोपड़ा, प्रेम नाथ, जगदीश राज और दुर्गा खोटे भी इस फ़िल्म में नज़र आए थे.

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘राजा शिवाजी’ के लिए शुभ नहीं रहा शनिवार, ‘एक दिन’ की भी गिरी कमाई; जानें अन्य फिल्मों का हाल

Advertisement