Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > सदी के महानायक पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कौन है वो

सदी के महानायक पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कौन है वो

Amitabh Bachchan Fan Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उन्होंने अपने एक बेहद ही करीबी व्यक्ति को खो दिया. इसका जिक्र उन्होंने अपने व्लॉग में किया है. आखिर कौन हैं वो?

By: Kamesh Dwivedi | Last Updated: May 5, 2026 4:31:12 PM IST



Amitabh Bachchan Fan Death: अमिताभ बच्चन ने मंगलवार यानी 5 मई को एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंन बताया कि उनके एक करीबी का निधन हो गया है, जिससे वो पूरी तरह टूट गए. अभिनेता उस पुण्यात्मा को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे. खास बात ये हैं कि वो प्रयाराज से ताल्लुक रखता था. एक्टर ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. 

बिग बी ने जताया दुख

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अपना दुख व्यक्त किया. अभिनेता ने कहा कि प्रयागराज की रहने वाली उनकी प्रशंसक शालिनी सिंह, जिन्हें वे “ईएफ” कहते थे. उसका निधन हो गया. बिग बी ने स्वीकार किया कि इस तरह के व्यक्तिगत नुकसान को शब्दों में व्यक्त करना कितना मुश्किल है.

वह परिवार जैसी थी

एक्टर अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हमारी प्यारी परिवार जैसी शालिनी सिंह, इलाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं.’ अमिताभ ने आगे कहा कि ऐसे मौके हमेशा सबसे ज्यादा कठिन और दर्दनाक होते हैं, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में वह सिर्फ प्यार, दुआ और संवेदनाएं ही दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं, हम सभी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति और सुकून मिले जिसकी वह हमेशा हकदार रही थीं.’

vlog

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताब बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत और फहद फासिल के साथ देखा गया था. वहीं वह इस वक्त नाग अश्विन के साथ कल्कि 2898 ईस्वी के सीक्वल पर काम कर रहे हैं , जिसमें कमल हासन और प्रभास सह-कलाकार हैं. इसके अलावा बिग बी नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल के साथ नजर आएंगे. इसमें अमिताभ बच्चन जटायु का किरदार निभाएंगे, जिसे देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित हैं. 

ये भी पढ़ें: करोड़ों की दौलत होने के बाद भी 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है परेशान

Advertisement