Home > मनोरंजन > क्या बिग बॉस में रोमांस के लिए है सिक्रेट रूम? इस हसीना ने खोल दिए सारे राज़; बोलीं ‘बाथरूम में…’

क्या बिग बॉस में रोमांस के लिए है सिक्रेट रूम? इस हसीना ने खोल दिए सारे राज़; बोलीं ‘बाथरूम में…’

Bigg Boss Secret Room : 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल ने शो को लेकर कई बड़े-बड़े राज़ खोल कर रख दिए हैं. बिग बॉस के घर के भीतर असलियत में क्या होता है? उन्होंने रोमांस से लेकर सिगरेट और शराब को लेकर सब कर खुल कर बात की.

By: Preeti Rajput | Published: June 23, 2026 3:16:13 PM IST



Bigg Boss Secret Room: ‘बिग बॉस’ का घर सिर्फ लड़ाई-झगड़ों और ड्रामे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनगिनत रहस्यों के लिए भी जाना जाता है. करोड़ों दर्शकों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि 24 घंटे कैमरों से घिरे इस घर के अंदर आखिर क्या होता है, जो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखता. क्या कंटेस्टेंट्स सच में कैमरों से बच पाते हैं? क्या उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड होती है? अब इन सवालों के जवाब और शो से जुड़े कई अनसुने राज सामने आए हैं. ‘बिग बॉस OTT’ के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल ने घर के अंदर की जिंदगी और पर्दे के पीछे की कई दिलचस्प बातें साझा की हैं, जिन्हें जानकर फैंस हैरान रह जाएंगे.

दिव्या अग्रवाल ने खोले कई राज़

हाल ही में Shaardulogy के पॉडकास्ट में दिव्या अग्रवाल ने शो को लेकर चल रही कई अफवाहों से पर्दा उठाया है. उन्होंने घर के अंदर मिलने वाली शराब, सीगरेट और कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं. दिव्या ने सभी सवालों के जवाब खुलकर दिए हैं. 

आसानी से मिलती है सीगरेट 

बातचीत के दौरान दिव्या ने घर के भीतर राशन के नियमों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में कॉफी जैसी मामूली चीजें लग्जरी आइटम मानी जाती है. जो कंटेस्टेंट्स को आसानी से नहीं मिलती. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने सीजन में खुद ही केचअप का जुगाड़ कर लेती थीं. लेकिन मेकर्स सिगरेट को लेकर काफी नरमी बरतते थे. 

क्या सच में मिलती है शराब? 

दर्शकों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि वीकेंट पर कंटेस्टेंट को क्या सच में शराब दी जाती है. दिव्या ने कहा कि घर के भीतर किसी को भी शराब नहीं दी जाती. ये केवल एक अफवाह है, लोग अक्सर शो से निकलने के बाद ये सवाल करते हैं. 

सीताराम तूने ये क्या कर डाला, अपनी मां तक को नहीं छोड़ा; फिर कमरों एक-एक कर…

बाथरूम में होता है काफी कुछ

प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों को लेकर बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या लोग घर के भीतर इंटीमेट होते हैं? इस सवाल पर दिव्या ने हंसते हुए हामी भर दी. उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि कैमरे में बेशक कुछ नजर न आए, लेकिन घर के भीतर काफी कुछ होता है.

दरवाजे पर खड़ी थी बरात, दूल्हे को गांव के लड़कों ने दिखाई दुल्हन की निजी वीडियो; लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Advertisement