Home > मनोरंजन > Bigg Boss Bangla 3: बिग बॉस के घर में लिप लॉक! लव-स्काउट छोड़ो! इस कपल के बीच चल रही असली आशिकी

Bigg Boss Bangla 3: बिग बॉस के घर में लिप लॉक! लव-स्काउट छोड़ो! इस कपल के बीच चल रही असली आशिकी

Bigg Boss Bangla 3: देशभर में मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में प्यार, लड़ाई और ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन इस बार शो में एक कपल अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में है. घर के अंदर दोनों ने सारी हदें पार कर दीं.

By: Heena Khan | Published: November 4, 2026 10:05:49 AM IST



Bigg Boss Bangla 3: देशभर में मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में प्यार, लड़ाई और ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन इस बार शो में एक कपल अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में है. घर के अंदर दोनों ने सारी हदें पार कर दीं. यहां तक कि कैमरे से बचने के लिए दोनों ने शर्ट से अपना चेहरा ढक लिया और उसके अंदर एक-दूसरे को लिप-किस करने लगे. अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

शर्ट से ढका चेहरा, फिर किया लिप-किस

सोशल मीडिया पर इस कपल के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दोनों गार्डन एरिया में सोफे पर बैठकर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने कैमरे से बचने के लिए अपने चेहरे को शर्ट से ढक लिया और उसके अंदर लिप-किस करने लगे. उनकी इन हरकतों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं. कई लोगों ने सवाल उठाया कि यह बिग बॉस का घर है या फिर कोई प्राइवेट होटल का कमरा? वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शो में मनोरंजन के नाम पर ऐसी हरकतें नहीं होनी चाहिए.

टीम इंडिया में निकली भर्ती! BCCI को नए कोच और फिजियो की तलाश, क्या आप कर सकते हैं अप्लाई?

अपनी मर्यादा में रहें’, सौरव गांगुली की चेतावनी

वीकेंड के ‘दादा दरबार’ एपिसोड में शो के होस्ट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस कपल की हरकतों पर नाराजगी जताई. उन्होंने दोनों को सबके सामने जमकर फटकार लगाई और आखिरी चेतावनी दी. गांगुली ने कहा कि शुरुआत में दोनों के बीच प्यार और अच्छी दोस्ती देखकर दर्शकों को अच्छा लगता था. लेकिन अब दोनों अपनी सारी हदें पार कर रहे हैं. प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि बिग बॉस एक फैमिली शो है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देखता है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की हरकतें शो में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. दोनों का व्यवहार देखकर ऐसा लगता है कि वे इस शो में रहने के लायक नहीं हैं. यह उनकी आखिरी चेतावनी है. अगर आगे भी ऐसा हुआ तो दोनों को शो से बाहर कर दिया जाएगा.

रणजी ट्रॉफी में बवाल! रातोंरात पूरी टीम बर्खास्त, मैनेजर को मिली धमकी, तो बुलानी पड़ी पुलिस, क्या है पूरा मामला?

Advertisement