Friday, June 2, 2023

Bigg Boss 16 : अब बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, शो को कहेंगे अलविदा

मुंबई: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस देखना फैंस बेहद पसंद करते हैं। इस शो को देखना दर्शक बेहद पसंद करते हैं। वहीं इस शो में जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो हैं शो के होस्ट सलमान खान। सलमान खान बिग बॉस की रोनक है। वहीं शो के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। जी हाँ! बिग बॉस के होस्ट सलमान खान अब शो में नजर नहीं आएंगे।

सलमान नहीं करेंगे होस्ट

जहाँ सलमान खान कई सालों से शो होस्ट कर रहे हैं और दर्शक भी उनकी होस्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सलमान खान आने वाले दिनों में शो को अलविदा कहने वाले है। दरअसल सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। सलमान खान इस शो के लिए कितने अहम है, इस बात से वाकिफ तो हर कोई है। कंटस्टेंट भी सलमान को वीकेंड के वार में देखने के लिए उत्सुक रहते है। वहीं खबरे आ रही हैं कि सलमान की जगह कोई और लेने वाला है।

कौन करेगा शो होस्ट

सलमान खान का 12 जनवरी 2023 को कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने वाला है। अब इस खबर के बाद बिग बॉस फैंस का दिल टूट गया है। कहा यह भी जा रहा है कि सलमान खान की जगह ये शो करण जोहर होस्ट कर सकते हैं। आपको बता दें, साल 2021 में करण जौहर बिग बॉस ओटीटी होस्ट करते हुए दिखे थे। हालांकि तब भी सोशल मीडिया पर करण को उनके स्टाइल के चलते ट्रोल किया गया था और कहा गया कि ओटीटी होस्ट भी सलमान खान से कराना चाहिए था। वहीं फैंस अब शो के एपिसोड में सलमान खान को न देखने के कारण निराश हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Latest news