Big Boss 20 Contestant: मुंबई की सड़कों पर NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के आगे अकेली डट जाने वाली मॉडल रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. उस वायरल तस्वीर ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था, जिसमें वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन को अकेले रोकती नजर आई थीं. अब रिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. सलमान खान के मशहूर विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में रिया अहिर के बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की पक्की खबर सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तरफ जहां उनके फैंस इस फैसले से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. रिया अहीर पर सिर्फ पब्लिसिटी और फेम पाने के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोप लगाए जा रहे हैं. हालांकि, हेट कमेंट्स से लेकर इंटरनेट पर तीखे सवालों को लेकर रिया ने हालिया इंटरव्यू में खुलकर अपनी राय रखी और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. इसी दौरान रिया अहीर ने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने इस विवादित शो में जाने का फैसला क्यों किया है.
‘प्रोटेस्ट सिर्फ फेम के लिए किया था’ ट्रोलिंग पर बोलीं रिया अहिर
बिग बॉस 20 के प्रीमियर से ठीक पहले रिया अहीर ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए अपने इंटरव्यू में न सिर्फ अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की, बल्कि उन्हें मिल रही नफरत और हेट कमेंट्स पर भी खुलकर बात की. 27 साल की इस मॉडल और आंत्रप्रेन्योर ने माना कि शो में जाने के उनके फैसले के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘यह लड़की तो सिर्फ पब्लिसिटी और फेम के भूखी है, असल में वैसी है नहीं जैसा दिखाती है.’ इन तमाम हेट कमेंट्स का जवाब देते हुए रिया ने जनता से अपील की कि वे दूसरों की बातों में आकर कोई राय न बनाएं, बल्कि खुद बिग बॉस के घर में उनका असली रूप देखें. उन्होंने कहा कि वे एक बहुत ही एंटरटेनिंग इंसान हैं और शो के जरिए अपनी उसी मजेदार और असली साइड को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं.
बचपन का सपना और जिद थी असली कारण
इंटरव्यू में जब रिया से पूछा गया कि आखिर उन्होंने बिग बॉस जैसे विवादित शो में जाने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने इसके पीछे की दिलचस्प वजह बताई. रिया ने खुलासा किया कि वे बचपन से ही बेहद क्यूरियस नेचर की रही हैं. जब वे छोटी थीं, तो उनकी मां और बहनें टीवी पर बिग बॉस देखा करती थीं, जिसकी वजह से उन्हें भी मजबूरी या शौक में वह शो देखना ही पड़ता था. तभी से उनके मन में हमेशा यह ख्याल आता था कि इस बड़े प्रोडक्शन के अंदर का सच क्या होता है और इतने सारे अलग-अलग लोग एक बंद घर में रहकर कैसे सब कुछ मैनेज करते हैं. रिया ने कहा कि वे इसी अनोखे एक्सपीरिएंस और बिग बॉस के घर के अंदर की दुनिया को करीब से देखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं, और यही उनकी इस शो में एंट्री की सबसे बड़ी वजह बनी है.
NEET प्रोटेस्ट से लेकर ‘बिग बॉस 20’ तक का सफर
रिया अहीर पिछले महीने मुंबई में NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अचानक लाइमलाइट में आ गईं, जब उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले जा रही पुलिस की वैन को अकेले रोक लिया था. उनकी वह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी और वे कॉकरोच जनता पार्टी के उस प्रोटेस्ट का फेस बन गई थीं.
इंस्टाग्राम पर 3.28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाली रिया सिर्फ एक मॉडल ही नहीं हैं, बल्कि कई म्यूजिक वीडियो (जैसे उनका हालिया गाना ‘दिलबारा’) में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वे एक बिजनेसवुमन भी हैं और ‘रियासत’ नाम से अपना एक लग्जरी हैंडक्राफ्टेड क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं, जो भारतीय कारीगरों और लोकल कपड़ों को बढ़ावा देता है. अब देखना यह होगा कि सड़कों पर पुलिस वैन रोकने वाली यह बेबाक बाला बिग बॉस के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे वाले घर में क्या नया रंग जमाती है.