Home > मनोरंजन > भोजपुरी एक्ट्रेस और बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल! खुद अंजना ने लगाया खेसारी लाल यादव पर इल्जाम; फिर विवादों में घिरे एक्टर

भोजपुरी एक्ट्रेस और बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल! खुद अंजना ने लगाया खेसारी लाल यादव पर इल्जाम; फिर विवादों में घिरे एक्टर

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. वहीं एक बार फिर इन्हे लेकर एक विवाद शुरू हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अंजना सिंह ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन में खेसारी लाल यादव और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

By: Heena Khan | Published: July 24, 2026 6:38:47 AM IST



Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. वहीं एक बार फिर इन्हे लेकर एक विवाद शुरू हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अंजना सिंह ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन में खेसारी लाल यादव और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि खेसारी लाल यादव ने तीन बाकी लोगों के साथ मिलकर उनकी और उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें फैलाईं. इतना ही नहीं, उनकी शिकायत में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनके सहयोगियों मैनेजर सोनू पांडे, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव का भी नाम है. एक्ट्रेस का कहना है कि वो ‘खेसारी आर्मी’ नाम का एक सोशल मीडिया पेज चलाते हैं, जिसके ज़रिए उनकी और उनकी बेटी की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें फैलाई गईं.बी सिर्फ इतना ही नहीं  एक्ट्रेस अंजना सिंह ने उन पर धमकाने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है.

बेटी की भी अश्लील फोटो वायरल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजना का कहना है कि पिछले सात-आठ दिनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसे लेकर उनका सीधा-सीधा आरोप है कि खेसारी लाल यादव के करीबी लोग उनके फैन पेजों के ज़रिए उन्हें परेशान कर रहे हैं और धमका रहे हैं. उन्होंने उन पर अपनी 11 साल की बेटी की अश्लील तस्वीरें फैलाने का भी आरोप लगाया. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  ‘जल्द अपना पहले जैसा…’, सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, की ये बड़ी अपील

पहले भी हो चुका विवाद 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें खास तौर पर उनके सहयोगियों सोनू पांडे, संजय यादव और कृष्णा बेदर्दी का नाम शामिल है. गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के इन दोनों सितारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है; उन्होंने अक्सर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की है. अंजना सिंह ने एक बार दावा किया था कि जब वह खेसारी के साथ काम करती थीं, तो वह उनसे लिफ्ट मांगते थे. उस समय, वह कार से आती-जाती थीं, जबकि खेसारी ऑटो-रिक्शा से यात्रा करते थे. एक्ट्रेस ने खेसारी के उन फैंस पर भी गुस्सा ज़ाहिर किया है जो लगातार उन्हें ट्रोल करते रहते हैं. वह अपनी 11 साल की बेटी के बारे में लोगों की गलत टिप्पणियों से बहुत आहत हैं.

ये भी पढ़ें: Who is Ashok Sharma: भाई ने छोड़ा क्रिकेट ताकि छोटा भाई पहने ‘ब्लू जर्सी’… जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा की कहानी

Advertisement