Kaha Chale Gaye Ho Ram: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ (Batwara 1947) का पहला गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. यह गाना प्रभु श्रीराम को समर्पित है.
इस गाने ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति ज़िंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं.
भगवान श्रीराम को समर्पित है ‘बंटवारा: 1947’ का पहला गाना
‘बंटवारा: 1947’ का पहला गाना इतना ज्यादा भावपूर्ण है कि यह किसी भी इंसान की आंखों में आंसू ला सकता है. प्रभु राम को समर्पित यह गाना एक मां के प्यार, उसकी ममता और ईश्वर से अपनी पीड़ा शेयर करती हुई भावनाओं को बहुत ही संजीदगी से व्यक्त करता है. इस गाने का टाइटल है ‘कहां चले गए हो राम.’ इस वीडियो में शबाना आजमी को गाना गाते और अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है. वह भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्ति के सामने बैठी हुई हैं. मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर वो आंखों में आंसू लिए प्रार्थना कर रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक मां की पुकार…”
अनुराधा पौडवाल की आवाज सुन पिघल जाएगा हृदय
इस गाने को दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है, वहीं इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है. इस बेहतरीन और इमोशनल गाने के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इस गाने को सुनने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं. गाना सुनने के बाद लोगों ने इस पर खूब सारे कमेंट किये हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह बेहद सोलफुल गाना है, लंबे समय बाद ऐसा गाना सुनकर मन को सुकून मिला.” बता दें कि सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.