Badshah Isha Rikhi Divorce | Badshah Isha Rikhi Divorce Reason: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने अलग होने की पुष्टि की है. शादी के महज 5 महीने बाद ही उनका रिश्ता खत्म हो गया है. 31 अगस्त को कपल ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर बात की और आखिरकार स्पष्ट किया कि वे अलग हो गए हैं. उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसे बयान जारी करके अलग होने की घोषणा की और अपने फैसले की पुष्टि की. इस घोषणा ने बादशाह के फैन्स को हैरान कर दिया है.
सोमवार (31 अगस्त, 2026) को बादशाह और ईशा रिखी ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की क्योंकि वे अपनी जिंदगी के नए अध्याय अलग-अलग शुरू कर रहे हैं.
बयान में क्या कहा?
इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि ईशा रिखी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. कपल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मामले पर और कोई चर्चा नहीं करना चाहते. उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.
यह भी पढ़ें – कौन हैं ईशा रिखी? खूबसूरती में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हसीनाओं को दे रहीं मात; बादशाह से खास कनेक्शन
निजी सेरेमनी में हुई थी शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने हमेशा अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा और उनकी शादी भी ऐसी ही थी. उनकी शादी की खबर मार्च 2026 में सामने आई जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर प्राइवेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, शादी करने का फैसला करने से पहले कपल लगभग चार साल तक साथ था. बाद में जून 2026 में ईशा ने खुद इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान शादी की पुष्टि की. अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद भी दोनों ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे और अपनी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया.
यह भी पढ़ें – 4 साल तक चुपके-चुपके किया इश्क, फिर छुपकर रचाई शादी! जानिए कौन हैं बादशाह की खूबसूरत पत्नी