महाराष्ट्र के मुंबई में सीजन की पहली बारिश ने ही आम जनता को त्रस्त कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मायानगरी की सड़कों पर पानी उमड़ने के बाद लोगों की बढ़ती मुश्किलों से जुड़ा एक मंजर शेयर किया है. लेकिन बारिश का कहर अब सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर भी बारिश के आफ्टर इफेक्ट की चपेट में आ गई है जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसे देख फैन्स ने चिंता जाहिर की है और एक्ट्रेस को सेफ रहने की सलाह दी है.
पानी-पानी हुआ करोड़ों का अपार्टमेंट
अशनूर कौन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके करोड़ों की कीमत वाले आलीशान अपार्टमेंट की काफी खराब हालत देखी जा रही है. आप देख सकते हैं कि कैसे बारिश का पानी उनकी बालकनी को पार करते हुए पूरे घर में फैल चुका है. वीडियो में लिविंग रूम का नजारा साफ देख सकते हैं जहां अशनूर के फैमिली मेंबर्स और स्टाफ घर की साफ-सफाई में जुटा हुआ है. कुछ लोगों को वाइपर के जरिए पानी निकालते देख सकते हैं तो कुछ लोग वैक्यूम क्लीनर लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं.
मशक्कत में जुटा पूरा स्टाफ
अशनूर कौर ने वीडियो पर कैप्शन लिखा है कि मुझ पर लगी सारी नजर खुशी, सफलता और ग्रोथ में तब्दील हो जाए. एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ ही देर में उसे इवेंट के लिए निकलना था लेकिन घर की हालत कुछ ऐसी हो चुकी थी. वीडियो में घर के पानी से लबालब भरे फर्श को हटाकर साइड में किया जा रहा है, पानी को लिविंग रूम से निकालने के लिए स्टाफ को भी मशक्कत करमी पड़ रही है. एक तरफ पूरा घर कीमती सामान को बचाने के लिए भारी मेहनत करता नजर आ रहा है तो वही अशनूर अपने सामने के नजारे पर विश्वास ही नहीं कर पा रहीं.
Actress Ashnoor Kaur shared an Instagram story showing rainwater entering her home during Mumbai’s heavy rainfall.
But the bigger question is: if she doesn’t live on the ground floor, where did the water come from?
She lives on the fourth floor, so it seems unlikely that her… pic.twitter.com/kZvHIe0z4K
— Chota Don (@choga_don) July 1, 2026
फैन्स ने की एक्ट्रेस की चिंता
वायरल वीडियो पर फैन्स की लगातार चिंताजनक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ फैन्स ने एक्ट्रेस को होटल तक में शिफ्ट होने की सलाह दे दी है. हालांकि एक्ट्रेस ने किसी बड़े नुकसान का जिक्र नहीं किया है लेकिन फैन्स सवाल उठा रहे हैं कि एक्ट्रेस जब ग्राउंड फ्लोर पर रहती ही नहीं तो घर के अंदर पानी कैसे घुंसा. बता दें कि अशनूर कौर को बिग बॉस-19 में देखा गया था. इससे पहले वो काफी फेमस टेलीविजन प्रोग्राम में बतौर चाइल्ड एक्टर काम कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:- शर्मनाक! ट्रेन के जनरल कोच से महिला को अश्लील हरकतें कर रहा था शख्स, वीडियो बना इंटरनेट पर किया एक्सपोज, रेलवे लेगा एक्शन!