Home > मनोरंजन > ‘लड़कियां अगर ये पहनेंगी तो पति कैसे…’, यूट्यूबर Armaan Malik ने महिलाओं को लेकर कही ऐसी घिनौनी बात, सुन भूल जाएंगे 370 वाली बेइज्जती

‘लड़कियां अगर ये पहनेंगी तो पति कैसे…’, यूट्यूबर Armaan Malik ने महिलाओं को लेकर कही ऐसी घिनौनी बात, सुन भूल जाएंगे 370 वाली बेइज्जती

Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख लोग आग बबूला हो गए हैं. अभी 370 की बिरयानी वाले वीडियो से लोगों का गुस्सा शांत हुआ था कि अब अरमान के वीडियो से लोग पागल हो गए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला-

By: Sanskriti Jaipuria | Last Updated: June 11, 2026 5:20:58 PM IST



Youtuber Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 से चर्चा में आए अरमान मलिक एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं. अपने निजी जीवन और दो शादियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अरमान इस बार अपने एक हालिया व्लॉग में की गई टिप्पणी की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप ने लोगों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है.

वायरल वीडियो में अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल मलिक से उनके पहनावे को लेकर सवाल करते नजर आते हैं. इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी वहां मौजूद थीं. बातचीत के दौरान अरमान ने महिलाओं की ग्रूमिंग और वैवाहिक रिश्तों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया.

 पायल ने बताई अपनी मजबूरी

जब अरमान ने उनके पहनावे पर कमेंट किया, तो पायल ने जवाब देते हुए कहा कि इन दिनों उनका अधिकतर समय बच्चे की देखभाल में बीत रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों को देखना होता है वो रात में सुसु पॉटी करते हैं, इसलिए नए कपड़े पहन कर नहीं सोती. हालांकि, इसके बावजूद अरमान ने कहा कि- ‘फिर लोग कहते हैं कि हमारा पति प्यार नहीं करता हम तो ऐसे हैं जब लोवर टीशर्ट में घूमोगी तो पति कहां प्यार करेगा, थोड़े दिन बाद तलाक दे देगा. अपने ऊपर काम करो न सही से तैयार रहकर रहो.’

 सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अरमान मलिक की जमकर आलोचना शुरू कर दी. कई लोगों का मानना है कि पायल एक मां होने के नाते अपने बच्चे की देखभाल को प्राथमिकता दे रही हैं और ऐसे में उनके पहनावे या ग्रूमिंग को लेकर टिप्पणी करना गलत है. यूजर्स ने ये भी कहा कि किसी महिला की अहमियत उसके कपड़ों या मेकअप से नहीं आंकी जानी चाहिए.

Advertisement