Home > मनोरंजन > अरबाज खान की कार में जबरन घुसा युवक, बाहर निकालने में सिक्योरिटी के छूटे पसीने; मजबूरन उठाया ये कदम

अरबाज खान की कार में जबरन घुसा युवक, बाहर निकालने में सिक्योरिटी के छूटे पसीने; मजबूरन उठाया ये कदम

Arbaaz Khan Car Incident: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान एक अजीब स्थिति में फंस गए. कोलकाता में एक इवेंट के दौरान, एक अनजान युवक उनकी कार के अंदर घुस गया और उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

By: Shristi S | Published: June 17, 2026 6:22:20 PM IST



Arbaaz Khan Fan Entered Car: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान एक अजीब स्थिति में फंस गए. कोलकाता में एक इवेंट के दौरान, एक अनजान युवक उनकी कार के अंदर घुस गया और उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अरबाज खान गाड़ी के बाहर खड़े होकर हैरानी से उस आदमी को देख रहे थे, जबकि उनकी सिक्योरिटी टीम उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी. मुश्किल यह थी कि बाहर निकाले जाने के बाद भी वह आदमी अरबाज से मिलने और कार में वापस घुसने की कोशिश करता रहा. 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि अरबाज के बाउंसर और सिक्योरिटी टीम हालात को काबू में करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अरबाज की कार चलाने वाला व्यक्ति बार-बार उस युवक को मारने की बात कह रहा था.

जबकि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति उन्हें न मारने और बस उसे दूर धकेलने के लिए कह रहा था. अरबाज खान कार के बोनट के पास खड़े होकर हैरान होकर सब देख रहे थे. सिक्योरिटी टीम द्वारा उस आदमी को थप्पड़ मारकर हटाने के बाद ही अरबाज खान कार में बैठे और वहां से निकले.

वीडियो पर यूजर्स का क्या रिएक्शन है?

वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को गलत और अनुचित बताया है. एक ने कमेंट किया कि किसी के भी साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, जबकि दूसरे ने कहा कि वह युवक मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था. गौरतलब है कि अरबाज खान के कार में बैठने और सिक्योरिटी टीम द्वारा उस आदमी को दूर धकेलने के बाद भी, वह एक बार फिर गाड़ी की ओर भागा. सिक्योरिटी कर्मियों को उसे फिर से पीछे धकेलना पड़ा. हालांकि, इसके बाद क्या हुआ, यह वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाया.

Advertisement