बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को अनुष्का और विराट को अलीबाग के लिए निकलते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। लेकिन अब अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह अकेले अलीबाग से वापस लौट आई हैं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में यह कपल अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचा था। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। इसके बाद रविवार को अनुष्का और विराट को अलीबाग के लिए निकलते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। लेकिन अब अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह अकेले अलीबाग से वापस लौट आई हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ विराट कोहली दिखाई नहीं दिए.
अलीबाग से वापसी के दौरान अनुष्का शर्मा का लुक काफी सिंपल नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट टीशर्ट पहनी हुई है। साथ ही गले में एक चेन-पेंडेंट और काले रंग का चश्मा उनके लुक को और निखार रहा है। अनुष्का ने नो मेकअप नो मेकअप लुक में नजर आई और बालों को खुला रखा। वहीं अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Anushka Sharma 🖤😎#AnushkaSharma pic.twitter.com/d5fnRWJo9e
— WV – Media (@wvmediaa) January 13, 2025
बता दें विराट और अनुष्का का अलीबाग से खास जुड़ाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने 2023 में अलीबाग के अवास लिविंग में एक आलीशान विला खरीदा था। इस 2,000 वर्ग फुट के विला की कीमत 6 करोड़ रुपये है, जिसमें 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी के लिए विराट ने 36 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई थी। विला को पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने डिजाइन किया है। इसके अलावा कपल का अलीबाग में 19.24 करोड़ रुपये का एक फार्महाउस भी है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss शो के एक्स कंटेस्टेंट ने ईशा-अविनाश के रिश्ते की खोली पोल, कह दी ये बड़ी बात