Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में हुई सर्जरी के बाद एख अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद रिकवरी के बाद होने वाली मुश्किलों के बारे में बता रहे हैं. देर रात उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट किया, एक्टर ने कहा कि ‘डिस्चार्ज के बाद का समय उनके अब तक के सफर का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है’.
हालांकि, उन्होंने कौन सी सर्जरी करवाई? इसके बारे में खुलासा नहीं किया है. अमिताभ बच्चन ने रिकवरी के फिजिकल और इमोशनल दोनों पहलुओं पर बात की.
अमिताभ बच्चन ने रिकवरी के बारे में खुलकर बात की
अपनी लेटेस्ट ब्लॉग अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘अस्पताल में हुए सर्जरी और ICU में भर्ती, अच्छे और काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की अच्छी देखरेक के कारण जल्दी डिस्चार्ज और घर वापसी हुई.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अस्पताल से घर वापसी का ये सबसे मुश्किल दौर होता है, फिजिकली, साइकोलॉजिकली और प्रैक्टिकली.’
‘एक दिन हार आपकी तरफ देखती है’
अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बेहतरीन फिलॉसफी वाला नोट भी शेयर किया. उन्होंने अपने इस नोट में लिखा कि ‘आप के बेहतरीन सम्मान योग्य चैंपियन हैं. लेकिन एक दिन हार आपका सामना करती है. जो आपकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर है.’ एक्टर ने आगे कहा कि ‘कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं और कुछ लोग हार मान लेते हैं. जो लोग कोशिश करते हैं, वह चैंपियन बने रहते हैं. जो नहीं करते वह समझौता कर लेते हैं. पिछली शान से रहते हैं और हर कोई अपने हिसाब से चुनता है.’ उन्होंने नोट के अंत में लिखा ‘दोनों में से कुछ भी गलत नही है. केवल ठीक रहो और खुश रहो…’
ये भी पढ़ें: उम्र महज नंबर! ब्लैक आउटफिट और कातिल अदाओं में ऐश्वर्या राय ने लूटी महफिल, एक्ट्रेस के आगे यंग हसीनाएं पड़ी फीकी
