आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं. यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है. इस फिल्म ने बीते दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की. चलिए जानते हैं.
5वें दिन फिल्म ने कितने कमाए?
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और सोमवार की तुलना में कमाई में उछाल दर्ज किया. इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, इसने सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे.
फिल्म का कुल कलेक्शन
‘अल्फा’ ने 5वें दिनों में अभी तक कुल 42.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, इसका ग्रास कलेक्शन 50.23 करोड़ रुपये हो गया है. इस फिल्म ने विदेशों मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 70.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
फिल्म के बारे में
शिव रावेल द्वारा निर्देशित और उदय चोपड़ा द्वारा लिखित फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस सातवीं कड़ी में शरवरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल और दीया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह इस यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है. फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.
यह खबर भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण बनकर घर-घर में पूजे गए, लेकिन इसी किरदार ने छीन लिए काम; दर्दनाक है इस स्टार की कहानी
यह खबर भी पढ़ें: कभी रंग को लेकर इस स्टार को कर देते थे रिजेक्ट, फिर अहमद खान ने दिया आखिरी चांस; आज डांस की दुनिया के हैं किंग