Home > मनोरंजन > 125 करोड़ की लागत पर फिरा पानी, 7 दिन में आधा बजट भी निकल पाई ये फिल्म, आकड़ा जान टूटी सबकी उम्मीदें

125 करोड़ की लागत पर फिरा पानी, 7 दिन में आधा बजट भी निकल पाई ये फिल्म, आकड़ा जान टूटी सबकी उम्मीदें

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की वो फिल्म जिससे सबको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करने की उम्मीदें थीं, लेकिन पहले ही हफ्ते फिल्म की रफ्तार थम गई. अब सबकी नजर दूसरे वीकेंड पर है- क्या फिल्म वापसी करेगी या रिकॉर्ड निराशाजनक रहेगा?

By: Sanskriti Jaipuria | Last Updated: July 10, 2026 5:55:53 PM IST



Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक बड़ी संख्या में खींचने में सफल नहीं रही. सात दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म 50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी, जिससे इसकी कमाई उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है.

 बड़े बजट की फिल्म पर बढ़ा दबाव (Alpha Film Budget)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अल्फा'(Alpha) का निर्माण करीब 100 से 125 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर लागत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यदि यही आंकड़े सही हैं तो मौजूदा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन फिल्म के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है.

 ओपनिंग के बाद नहीं बनी कमाई की रफ्तार (Alpha Box Office Collection)

फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत जरूर की, लेकिन इसके बाद कमाई की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती गई. वीकडेज में लोगों की संख्या घटने का असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला, जिससे फिल्म मजबूत पकड़ नहीं बना सकी.

 सातवें दिन भी जारी रही गिरावट (Alpha Box Office Collection Day 7)

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, YRF Spy Universe की सातवीं फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज के सातवें दिन (Alpha Box Office Collection Day 7) भारत में 2.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पिछले कुछ दिनों से फिल्म की दैनिक कमाई लगातार नीचे आती दिखाई दे रही है.

 दिनवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha Box Office Collection Total 7 Days)

फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया.

घरेलू बाजार के अलावा ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सात दिनों में फिल्म ने विदेशों से 22.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं, भारत और विदेश की कुल कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है.

 अब दूसरे हफ्ते पर टिकी निगाहें

फिल्म की आगे की कमाई अब दूसरे सप्ताह के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. यदि वीकेंड पर कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आता है, तो ‘अल्फा’ YRF Spy Universe की अब तक की सबसे कमजोर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.

 

Advertisement