Home > मनोरंजन > Alpha Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने पांचवे दिन कितने कमाए?

Alpha Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने पांचवे दिन कितने कमाए?

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है. फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन कितना है आइए जानते हैं. आपको बता दें कि भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 42.10 करोड़ और वर्ल्डवाइड 70 करोड़ पहुंच गया है.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: July 8, 2026 12:31:14 PM IST



Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट की फिल्म ‘ऐल्फा’ ने सिनेमाघरों में अपने पांच दिन पूरे कर लिए हैं. शुरुआती वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, पांचवें दिन फिल्म ने हल्की रिकवरी दिखाते हुए कमाई में बढ़त दर्ज की है. घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो मेकर्स के लिए राहत की खबर है.

 पांचवें दिन बढ़ा कलेक्शन (Alpha Box Office Collection Day 5)

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले सोमवार को फिल्म की कमाई गिरकर 3.85 करोड़ रुपये रह गई थी. ऐसे में मंगलवार के आंकड़े करीब 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाते हैं. इस दौरान फिल्म के देशभर में 7173 शोज चले और औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 19 प्रतिशत दर्ज की गई.

 भारत में अब तक कितना हुआ कारोबार?

पांच दिनों में ‘ऐल्फा’ का नेट इंडिया कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 50.23 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. शुरुआती दिनों के मुकाबले अब फिल्म की कमाई स्थिर जरूर हुई है, लेकिन इसे लंबी रेस में बने रहने के लिए आने वाले दिनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

 100 करोड़ के बजट तक पहुंचना आसान नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण बजट करीब 100 करोड़ रुपये है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यानी बजट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी करीब 30 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे. हालांकि, वीकडेज में कमाई की रफ्तार आमतौर पर धीमी रहती है और अगले हफ्ते नई फिल्मों की रिलीज भी इसके बिजनेस को प्रभावित कर सकती है.

 शुरुआती पांच दिनों का सफर

फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. सोमवार को कलेक्शन घटकर 3.85 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाकर फिर से हल्की बढ़त दर्ज की. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में ये रफ्तार बरकरार रहती है या नहीं.

 

Advertisement