Home > मनोरंजन > Akshay Kumar Sold Apartments: मालामाल हुए अक्षय कुमार, 1 महीने में बेचे 4 फ्लैट; कमाए करोड़ो रुपये

Akshay Kumar Sold Apartments: मालामाल हुए अक्षय कुमार, 1 महीने में बेचे 4 फ्लैट; कमाए करोड़ो रुपये

Akshay Kumar Apartments: अक्षय कुमार ने मुंबई में एक महीने के भीतर चार लग्जरी फ्लैट बेचकर करीब 20 करोड़ रुपये की डील की. इन प्रॉपर्टी सौदों से उन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जिससे उनका रियल एस्टेट निवेश फिर चर्चा में आ गया.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: July 3, 2026 11:24:12 AM IST



Akshay Kumar Apartments: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी शानदार फैसले लेते नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी प्रॉपर्टी डील्स भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्टर ने मुंबई में अपने चार लग्जरी अपार्टमेंट बेचकर करीब 20 करोड़ रुपये की डील पूरी की है. खास बात ये है कि इन सौदों से उन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो उनके रियल एस्टेट निवेश की मजबूत रणनीति को दिखाता है.

 मुलुंड वेस्ट में बेचे दो लग्जरी फ्लैट

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित ओबेरॉय एनिग्मा प्रोजेक्ट में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं. दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 12.38 करोड़ रुपये रही. ये दोनों अपार्टमेंट 18वीं मंजिल पर स्थित हैं और हर का कार्पेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है. दोनों फ्लैट्स के साथ तीन-तीन कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, ये डील 30 जून 2026 को रजिस्टर हुई. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने ये दोनों फ्लैट अक्टूबर 2017 में करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदे थे. अब इन्हें बेचकर उन्होंने सिर्फ इन दो अपार्टमेंट से ही 3.3 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हासिल किया है.

 जून में भी की थी करोड़ों की डील

इससे पहले जून की शुरुआत में भी अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में अपने दो अपार्टमेंट बेचे थे. इनमें से एक फ्लैट 5.75 करोड़ रुपये और दूसरा 1.35 करोड़ रुपये में बिका. इन दोनों प्रॉपर्टी को उन्होंने  साल 2017 में करीब 3.68 करोड़ रुपये में खरीदा था. बिक्री के बाद उन्हें इन निवेशों पर लगभग दोगुना रिटर्न मिला.

 एक महीने में करीब 7 करोड़ रुपये का मुनाफा

पिछले एक महीने के भीतर चार फ्लैट बेचकर अक्षय कुमार ने करीब 20 करोड़ रुपये की कुल डील पूरी की और लगभग 7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. ये साफ संकेत है कि फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट में किया गया उनका निवेश भी लगातार बेहतरीन रिटर्न दे रहा है और उनकी कमाई का एक मजबूत जरिया बन चुका है.

 

Advertisement