Akshay Kumar in Haiwan: अक्षय कुमार की फिल्म हैवान जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन की ये फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल प्ले करेंगे. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में विलेन के रोल के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे. इस बात को खुद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो पहले किसे फिल्म देना चाहते थे और अक्षय कुमार को ये फिल्म कैसे मिली?
कौन थे पहली पसंद?
हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय कुमार हैवान में विलेन के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे. वे फिल्म में विलेन के लिए बॉबी देओल को लेना चाहते थे. इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी के बारे में भी सोचा. वहीं जब उन्होंने सैफ अली खान को इस कहानी को सुनाया, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि इसमें विलेन का रोल कौन करने वाला है?
बॉबी देओल ने फिल्म के लिए किया इनकार
इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉबी देओल से बात की थी लेकिन बॉबी ने इस किरदार के लिए मना कर दिया. मैं अक्षय खन्ना को फिल्म सुनाना चाहता हूं. अगर वे मना कर देंगे, तो मैं इस किरदार के लिए सुनील शेट्टी से बात करूंगा. हालांकि अक्षय खन्ना से मिलने से पहले भूत बंगला की शूटिंग के दौरान मैंने अक्षय कुमार को इस फिल्म के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा कि मैं क्यों नहीं कर सकता ये रोल?
सैफ अली खान ने बताया तोहफा
प्रियदर्शन ने कहा कि इस बारे में उन्होंने सोचा नहीं है. अक्षय को ये किरदार बहुत पसंद आया लेकिन उन्होंने अक्षय के बारे में नहीं सोचा क्योंकि ये किरदार उनके लिए काफी अलग था. वहीं अक्षय की ये बात सुनकर उन्होंने उन्हें विलेन का रोल दे दिया. इस बारे में सैफ अली खान ने कहा कि अक्षय कुमार ने ये किरदार करके मुझे सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है.
18 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ और अक्षय
बता दें कि हैवान 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म एक मोस्ट अवेटेड क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म के साथ दोनों एक्टर्स लगभग 18 साल बाद एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं. इससे पहले वे मैं खिलाड़ी-तू अनाड़ी में नजर आए थे.