Home > मनोरंजन > ‘Welcome to the Jungle’ CBFC Cuts: अक्षय कुमार की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 सीन कटे, बिकिनी शॉट्स और डायलॉग्स में हुआ बदलाव

‘Welcome to the Jungle’ CBFC Cuts: अक्षय कुमार की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 सीन कटे, बिकिनी शॉट्स और डायलॉग्स में हुआ बदलाव

‘Welcome to the Jungle’: रिलीज से पहले 'वेलकम टू द जंगल' में सेंसर बोर्ड के निर्देश पर हुए बदलाव. कई बोल्ड सीन, डायलॉग और एक किरदार का नाम बदला गया. आइए जानते हैं कि कब रिलीज होगी फिल्म और क्या-क्या बदलाव हुए हैं.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 23, 2026 12:38:55 PM IST



‘Welcome to the Jungle’ Release Date: अक्षय कुमार की मचअवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले सेंसर बोर्ड की कई शर्तों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते निर्माताओं को कुल 18 बदलाव और कट्स लागू करने पड़े. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन संशोधनों का फिल्म के मनोरंजन और लोगों की प्रतिक्रिया पर कितना असर पड़ता है.

फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A 16+ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. हालांकि, प्रमाणन के साथ बोर्ड ने कई दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताते हुए उनमें बदलाव करने के निर्देश भी दिए. इसके बाद मेकर्स ने रिलीज से पहले जरूरी संशोधन पूरे किए.

 ग्लैमरस दृश्यों पर चली कैंची

फिल्म के एक गाने में दिखाई गई कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर बोर्ड ने आपत्ति दर्ज की. एक्ट्रेस दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माए गए कई क्लोज-अप शॉट्स, हिप मूवमेंट्स और कुछ बिकिनी सीन्स को या तो हटाया गया है या छोटा किया गया है. इसके अलावा एक आपत्तिजनक इशारे वाले दृश्य को हटाकर उसकी जगह एक्टर बिंदु दारा सिंह का रिएक्शन शॉट शामिल किया गया है.

डायलॉग्स में भी किए गए बदलाव

सिर्फ सीन्स ही नहीं, फिल्म के कुछ डायलॉग्स में भी संशोधन किया गया है. एक डायलॉग, जिसे संवेदनशील माना गया, उसे पूरी तरह बदल दिया गया. बोर्ड के निर्देशों के बाद शब्दों और डायलॉग्स को नए रूप में पेश किया गया ताकि किसी वर्ग या भावना को ठेस न पहुंचे.

 किरदारों के नाम भी बदले गए

फिल्म में एक पात्र का नाम भी संशोधित किया गया है. पहले इस्तेमाल किया गया नाम बदलकर नया नाम रखा गया है. इसके साथ ही अंग्रेजी सबटाइटल्स में मौजूद कुछ शब्दों को भी हटाने के निर्देश दिए गए, जिनका पालन निर्माताओं ने कर लिया है.

कई कट्स और बदलावों के बावजूद फिल्म की कुल लंबाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. ‘वेलकम टू द जंगल’ का अंतिम रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकंड रखा गया है. निर्देशक अहमद खान की ये मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Advertisement