94
बीते कुछ दिनों पहले आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना घिस घिस रिलीज हुई था, जो काफी चर्चा में रहा. इस सॉन्ग में अक्षय कुमार के साथ चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इस गाने के दौरान अक्षय कुमार को 104 डिग्री का बुखार था. फिर भी वह गाना पर काम कर रहे थे. अभिनेत्री ने बताया शूटिंग के दौरान अक्षय को करीब से देखना और अस्वस्थ होने के बावजूद काम करने की लगन ने उन्हें प्रभावित किया.
अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार को लेकर क्या कहा?
एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने फिल्म के गाने ‘घिस-घिस’ की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि अक्षय को बुखार में काम करते देखना उनके मन पर अमिट छाप छोड़ गया. उन्होंने बताया कि गाने में अक्षय को भले ही एक मजेदार और चंचल अंदाज में दिखाया गया है, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी कला के प्रति समर्पण की भावना सबसे ज़्यादा उभरकर सामने आई. एक्ट्रेस ने कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103-104 डिग्री बुखार था. मैं उन्हें देखती रही और मुझे एहसास हुआ कि वे अपने काम और अपनी कला से कितना प्यार करते हैं. वे बड़ी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करते हैं.’
फिल्म के बारे में
अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता और जॉनी लीवर सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: ‘ये कौन सा शो है?’, इंडियाज गॉट लेटेंट के सवाल पर बॉबी देओल ने दिया ऐसा रिएक्शन, समय रैना के उड़े होश!
यह खबर भी पढ़ें: इस सुपरस्टार ने अपनी बेटी को एकसाथ 4 बॉयफ्रेंड रखने की दी थी सलाह, खुद हाथों से पिलाई शराब, जानिए कौन है वो