Lock Up 2 Akanksha Chamola Pregnant: टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ में नजर आ रही हैं. उनका बोल्ड अंदाज और गेम खेलने का तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है. शो की शुरूआत से ही वह चर्चा का विषय बनी हुई है. उनके दो सिक्रेट सुन पूरा देश हैरान है. उन्होंने शो में आते ही अपनी तलाक की खबरों से सभी को हैरान कर दिया था. इसका बाद बाइसेक्शुअल वाले खुलासे ने तो सभी के पैरों तले जमीन खिसका दी. वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है.
क्या सच में मां बनने वाली है आकांक्षा?
बता दें कि, पूरे देश को पता है कि आकांक्षा चमोला कभी मां नहीं बनना चाहती हैं. इसका खुलासा बिग बॉस 19 में भी हो चुका है, जब गौरव खन्ना इस शो का हिस्सा बने थे. वहीं अब लॉकअप में आकांक्षा के प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासे के बाद सब हैरान है. दरअसल, हाल ही में एक एपिसोड में राम कपूर और अन्य कंटेस्टेंट्स आपस में बातचीत कर रहे थए. तभी राम कपूर, लेला के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि ‘चमोला कह रही है कि वह प्रेग्नेंट है और तुम उसके बच्चे के पितो हो.’ यह सुन वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं. इस दौरान धीरज धूपर ने भी मजाक नें कहा कि ‘मुझे तो पहले से ही ये बात पता है.’ फिर राम, लैला को लेकर अकांक्षा के पास पहुंचे और उन्होंने हंसते हुए कहा कि आखिर उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है?’
कौन है बच्चे का पिता?
राम कपूर के सवाल का जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा कि ‘लैला’. जिसके बाद सब जोर-जोर से हंसने लगे. लैला भी मजाक में कहता है कि ‘सबको मत बता.’ जिसके बाद राम कपूर ने मजाक को बढ़ाते हुए कहा ‘अब पामेला क्या करेगी.’ इस पर लैला कहते हैं कि ‘मैंने पहले ही कहा है कि मैं चमोला से शादी करुंगा और हुकअप पामेला से.’
ये भी पढ़ें: 26 की उम्र में पति की मौत, समाज के खिलाफ जाकर फिल्मों में रखा कदम, 40 साल के बेटे को खोया..जानिए उनकी दर्दभरी कहानी
आकांक्षा चमोला और लैला की दोस्ती
आकांक्षा चमोला और लैला की दोस्ती शो की शुरूआत से ही देखने को मिल रही है. पामेला सेरेना और लैला दोनों अकांक्षा के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं. हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी है. कुछ लोगों ने कहा कि केवल लाइमलाइट में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘कंटेंट के लिए कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?’
ये भी पढ़ें: ‘राम’ की भूमिका निभाने से डर रहे थे रणबीर कपूर, बोले, ‘बड़ी जिम्मेदारी का काम…’; ‘टॉक्सिक’ अभिनेता यश ने की उनकी तारीफ