Home > मनोरंजन > गौरव खन्ना से ‘तलाक’ की खबरों पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘अब तो यह होकर रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं!’

गौरव खन्ना से ‘तलाक’ की खबरों पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘अब तो यह होकर रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं!’

वी वुमन वांट कॉन्क्लेव और शक्ति अवार्ड्स 2026 में आकांक्षा चमोला ने अपने और एक्टर गौरव खन्ना के तलाक की अफवाहों पर मुहर लगा दी और कहा कि 'यह निश्चित रूप से हो रहा है.'

By: Kajal Jain | Published: August 10, 2026 1:28:06 PM IST



We Women Want Conclave & Shakti Awards 2026: हाल ही में आयोजित ‘वी विमेन वांट कॉन्क्लेव एंड शक्ति अवार्ड्स 2026’ में देश की कई जानी-मानी और प्रेरणादायक हस्तियों ने शिरकत की, जहां महिलाओं के सफर, उनती निजी कहानियों और आत्म-सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. इसी मंच पर एक ऐसा पल भी आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कुछ ही समय पहले स्ट्रीम हुए ओटीटी रियालिटी शो ‘लॉक अप-2’ से चर्चा में बनी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो के होस्ट उदय प्रताप सिंह के साथ खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, एक्टर गौरव खन्ना के साथ उनके रिश्ते की कॉन्ट्रोवर्सी और तलाक की खबरों पर सफाई दी. एक्ट्रेस ने बिना किसी हिचकिचाहट के साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है और उन्होंने फैन्स के बीच चल रही तमाम अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया.

तलाक की खबरों पर लगाई मुहर

इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट उदय प्रताप सिंह ने आकांक्षा चमोला से उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो आकांक्षा ने इस पर कोई पर्दा डालने या गोल-मोल जवाब देने के बजाय बहुत ही बेबाकी से सीधा जवाब दिया. उन्होंने अपनी शादी टूटने की खबरों को सच बताते हुए कहा कि ‘सब सच है और अब यह बिल्कुल होकर रहेगा, यह निश्चित रूप से हो रहा है.’

आकांक्षा का यह बयान सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में आग की तरह फैल गया. उन्होंने कहा कि ‘सेलिब्रिटीज के लिए अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक की नजरों से बचाना और उस पर बात करना कितना मुश्किल होता है, लेकिन वह अपनी कहानी खुद अपनी जुबानी बयां करना चाहती हैं ताकि किसी तरह की गलतफहमी या कयासबाजी न रहे.’

पब्लिक स्पाटलाइट में कैसे संभालती हैं इमोशन्स?

कॉन्क्लेव के इस सेशन के दौरान आकांक्षा चमोला ने ऑडियंस को खुलकर बताया कि पब्लिक स्पाटलाइट के बीच सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ हैंडल बहुत मुश्किल से संभालते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सेलेब्रिटीज के पर्सनल प्रॉबलम्स पर लोगों की नजरें टिकी रहती हैं और ऐसे में खुद अपनी कहानी अपनी जुबानी दुनिया के सामने रखना कितना जरूरी हो जाता है. आकांक्षा के इस ईमानदार और खुले अंदाज ने वहां मौजूद दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया, साथ ही कॉन्क्लेव में मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया.

आकांक्षा चमोला के बारे में…

आकांक्षा चमोला एक इंडियन टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. वो ‘स्वरगिनी’ और ‘भूतू’ जैसे पॉपुलर हिंदी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. आकांक्षा का जन्म 18 जनवरी 1991 को मुंबई में हुआ था. 24 नवंबर 2016 में टीवी एक्टर गौरव खन्ना से शादी की थी. एक्ट्रेस एक दशक से ज्यादा टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं. ‘स्वरगिनी’ में परिणीता माहेश्वरी और ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में मनीषा के रोल से घर-घर में पहचान बनाई. आखिरी बार आकांक्षा चमोला को रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में देखा गया जहां एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासों ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया. इसका काफी हद तक असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी देखने को मिला. वहां भी एक्ट्रेस ने बताया था कि वो और गौरव पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं और उनके बीच तलाक की प्रोसेस चल रही है. . उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पति का सरनेम हटाने के लिए मेटा से मदद भी मांगी है.

ये भी पढ़ें: ‘तू हीरो है, पर हीरो जैसा लगता नहीं’… जब 114 किलो के गोविंदा ने 6-पैक वाले सलमान को दे डाली ऐसी दो टूक सलाह, इंडस्ट्री पर राज करने लगे भाईजान!

Advertisement