Home > मनोरंजन > काजोल के बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर किया एक्ट्रेस का क्यूट वीडियो, बोले- ‘मेरे जोक्स पर सबसे ज्यादा यही हंसती हैं’

काजोल के बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर किया एक्ट्रेस का क्यूट वीडियो, बोले- ‘मेरे जोक्स पर सबसे ज्यादा यही हंसती हैं’

Kajol Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का आज यानी 5 अगस्त को 52वां जन्मदिन हैं. इस खास अवसर पर एक्ट्रेस के पति और अभिनेता अजय देवगन ने एक बेहद प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें काजोल खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 5, 2026 5:20:14 PM IST



बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 5 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके पति और एक्टर अजय देवगन ने अपने प्यारे बर्थडे पोस्ट में उन्हें चिढ़ाने करने और उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. देखें वीडियो. 

अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई

आज बुधवार को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर काजोल के बर्थडे पर उनका एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कई जोक्स में अलग-अलग अंदाज में हंसती नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, ‘पता चला कि इतने सालों में मेरे सबसे अच्छे जोक्स को वही ऑडियंस मिली है हैप्पी बर्थडे, काजोल.’

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. एक फैन ने कमेंट किया, ‘यह बहुत क्यूट है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल मैम के लिए इससे ज्यादा खूबसूरत पोस्ट नहीं हो सकती.’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘लड़कों को अजय देवगन से सीखना चाहिए.’

अनिल कपूर ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई 

अनिल कपूर ने भी काजोल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ काम करने के दिनों को याद किया. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर काजोल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह कितना खूबसूरत इत्तेफाक है कि आज तुम्हारा जन्मदिन है, काजोल, और मैं ड्रैगन की शूटिंग के लिए रामोजी फिल्म सिटी वापस आ गया हूं. इससे सालों पुरानी एक प्यारी सी याद ताजा हो गई. हम यहां ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ की शूटिंग कर रहे थे, और मुझे याद है तुमने मुझसे कहा था, ‘जिस तरह से तुम काम कर रहे हो, मुझे यकीन है कि आज से कई साल बाद जब मैं शादीशुदा हो जाऊंगा और मेरे बच्चे होंगे, तब भी तुम यहीं रामोजी में शूटिंग कर रहे होगे और अपना बेस्ट दे रहे होगे.’ 
 
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आपका मतलब मज़ाक था, तारीफ़ थी या आशीर्वाद था, लेकिन मैंने इसे हमेशा एक आशीर्वाद के तौर पर लिया. और आज, इतने सालों बाद फिर से यहां खड़े होकर, आपकी बातें पूरी तरह सच हो गईं. आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखे. आने वाला साल शानदार हो, और मुझे उम्मीद है कि हम बहुत जल्द फिर से साथ काम करेंगे. अपना ख्याल रखना, और एक बार फिर जन्मदिन मुबारक हो! काजोल’

काजोल और अजय देवगन के रिलेशनशिप के बारे में

काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया. फरवरी 1999 में उन्होंने एक निजी समारोह में शादी की और बाद में उनके दो बच्चे हुए – बेटी न्यासा और बेटा युग. इतने सालों में, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है. हालांकि कभी-कभी वे अपनी मस्ती-भरी बॉन्डिंग की झलकियां शेयर करते रहते हैं. काजोल ने अजय के साथ ‘प्यार तो होना ही था’, ‘यू मी और हम’ और ‘तानाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Advertisement