बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में मदद की.
अजय देवगन ने क्या लिखा?
अजय देवगन ने X हैंडल पर लिखा, ‘कुछ हीरो होते हैं, और फिर कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमें दिखाते हैं कि असली हिम्मत कैसी होती है. कैप्टन स्मित मच्छार, आप हर मायने में हीरो हैं. आपको हिम्मत और जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं.’
There are heroes, and then there are those who show us what true courage looks like. Captain Smit Machchhar, you are a hero in every sense of the word. Wishing you strength and a speedy recovery. 🙏
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 3, 2026
शाहरुख ने भी की थी तारीफ
इससे पहले शाहरुख खान ने भी X पर कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हिम्मत और कर्तव्य का सच्चा उदाहरण है. शाहरुख ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है.
सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की. शुक्रवार रात उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि वह उनकी हिम्मत को सलाम करते हैं और उनके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी.
फ्लाइट में क्या हुआ था?
कैप्टन स्मित मच्छर फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट के पायलट थे. 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में 174 लोग सवार थे. सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कॉकपिट में उन पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर चोट के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू किया. इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.
यह खबर भी पढ़ें: Rise and Fall 2: ‘नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है’, शहजाद पूनावाला को इस हसीना ने बोला ऐसा कि मचा बवाल