• होम
  • मनोरंजन
  • आखिर अनोरा को क्यों मिले ऑस्कर में 5 अवार्ड, साल की सबसे बेहतरीन फिल्म के बारे में जानिए…

आखिर अनोरा को क्यों मिले ऑस्कर में 5 अवार्ड, साल की सबसे बेहतरीन फिल्म के बारे में जानिए…

सोमवार-2 मार्च को ऑस्कर की 23 कैटेगरी में अवार्ड की घोषणा हुई, इसमें 5 श्रेणियों में पुरस्कार जीत कर अनोरा ने इतिहास रच दिया। उसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्ट्रेस जैसे प्रतिष्ठित श्रेणियों से नवाजा गया है।

film anora
  • March 3, 2025 10:25 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

मुंबई। हॉलीवुड की चर्चित फिल्म अनोरा ने 97वें ऑस्कर अवार्ड में धमाल मचा दिया है। सोमवार-2 मार्च को ऑस्कर की 23 कैटेगरी में अवार्ड की घोषणा हुई, इसमें 5 श्रेणियों में पुरस्कार जीत कर अनोरा ने इतिहास रच दिया। उसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्ट्रेस जैसे प्रतिष्ठित श्रेणियों से नवाजा गया है। मुख्य अभिनेत्री मिकी मेडिसन ने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी अनोरा नाम की लड़की सेक्स वर्कर और एक अमीर रूसी लड़के के रोमांस की है। जिसकी शुरूआत न्यूयॉर्क के स्ट्रिप क्लब से होती है। फिल्म में प्यार और ट्रैजिक कॉमेडी है। इसमें कई सारे ट्विस्ट्स हैं। फिल्म आकर्षित तब हो जाती है जब अनोरा और वान्या बिना एक दूसरे को अच्छे से जाने शादी कर लेते हैं।

इसके बाद दिक्कत तब शुरू होती है जब वान्या के घर वाले एक सेक्स वर्कर को अपनी बहू मानने से इंकार कर देते हैं। ज्यादा जानने के लिए फिल्म देखें आपको निराशा नहीं होगी। फिल्म के अनगिनत मोड़ आपको फिल्म से जोड़े रखेंगे।

अनोरा ने अपनी उपलब्धि के साथ सिनेमा जगत में बेंचमार्क सेट कर दिया है। इसकी सफलता ने ये साबित कर दिया किसी भी फिल्म के सभी आयाम को दर्शक देखते और परखते हैं। ये फिल्म तकनीकी और कला के हर पहलू पर खरी उतरी है।

यह भी पढ़ें-

Oscars 2025 में भारत के हाथ लगी निराशा, अवार्ड जीतने से चूकी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म Anuja

Tags

Oscar 2025